मध्य पूर्व में चल रहा भीषण संघर्ष अब एक बहुत ही खतरनाक रूप ले चूका है। आज ईरान ने इजरायल के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा हमला किया है जिसमे सैकड़ों मिसाइलों और ड्रोनों का इस्तेमाल ईरान द्वारा किया किया है।
यरूशलेम/तेहरान : मध्य पूर्व में चल रहा भीषण संघर्ष अब एक बहुत ही खतरनाक रूप ले चूका है। आज ईरान ने इजरायल के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा हमला किया है जिसमे सैकड़ों मिसाइलों और ड्रोनों का इस्तेमाल ईरान द्वारा किया किया है।
इजरायल के प्रमुख शहरों पर हमला
ईरान ने अपनी आधुनिक मिसाइलों और ड्रोनों का इस्तेमाल करके इजरायल के प्रमुख शहर हाइफा और कई अन्य क्षेत्रों को निशाना बनाया है। इन हमलों से वहां काफी नुकसान हुआ है और भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
इजरायल की जवाबी कार्रवाई
इस हमले के जवाब में इजरायल की वायुसेना (Israeli Air Force) ने भी युद्ध छेड़ दी है। इजरायल ने लेबनान में मौजूद संदिग्ध ठिकानों पर लगातार बमबारी की है। सूत्रों के अनुसार, इन हमलों में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई है।
आम लोगों में दहशत
इजरायल (Israel) के कई शहरों में सायरन बज रहे हैं और लोगों को बंकरों में छुपने की सलाह दी गई है। उधर, ईरान ने चेतावनी दिया है कि अगर इजरायल ने दोबारा पलटवार किया, तो अगला हमला और भी विध्वंशकारी होगा।
इस युद्ध से पूरी दुनिया में हाहाकार मच गया है। अमेरिका और अन्य बड़े देश इस स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं, क्योंकि इस युद्ध से वैश्विक तेल आपूर्ति और शांति को बड़ा खतरा पैदा हो गया है। फिलहाल दोनों देशों के बीच युद्ध विराम का कोई संकेत नहीं दिख रहा हैं। अंतरराष्ट्रीय समुदाय (International Community) लगातार शांति की अपील कर रहा है, लेकिन जमीनी हालात पल-पल बिगड़ती जा रही हैं।
रिपोर्ट: सुशील कुमार साह