पंकज चौधरी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, आखिरी चुनाव" जैसे दावों से जनता को डराने की कोशिश करना किस प्रकार की राजनीति है? चुनाव से पहले ही सपा मुखिया की हताशा और बेचैनी साफ दिखाई देने लगी है।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष पंकज चौधरी ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने अखिलेश यादव के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि, चुनाव से पहले ही सपा मुखिया की हताशा और बेचैनी साफ दिखाई देने लगी है। यूपी की जनता अराजकता के दौर को पीछे छोड़कर सुशासन, सुरक्षा और विकास के साथ खड़ी है।
पंकज चौधरी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, आखिरी चुनाव” जैसे दावों से जनता को डराने की कोशिश करना किस प्रकार की राजनीति है? चुनाव से पहले ही सपा मुखिया की हताशा और बेचैनी साफ दिखाई देने लगी है। अपनी राजनीतिक जमीन खिसकती देख समाजवादी पार्टी अब संवैधानिक व्यवस्था पर बेबुनियाद आरोप लगाकर अपनी संभावित हार का बहाना तलाश रही है। उत्तर प्रदेश की जनता अराजकता के दौर को पीछे छोड़कर सुशासन, सुरक्षा और विकास के साथ खड़ी है।
“आखिरी चुनाव” जैसे दावों से जनता को डराने की कोशिश करना किस प्रकार की राजनीति है?
चुनाव से पहले ही सपा मुखिया की हताशा और बेचैनी साफ दिखाई देने लगी है। अपनी राजनीतिक जमीन खिसकती देख समाजवादी पार्टी अब संवैधानिक व्यवस्था पर बेबुनियाद आरोप लगाकर अपनी संभावित हार का बहाना तलाश रही…
— Pankaj Chaudhary (@mppchaudhary) June 28, 2026
पढ़ें :- पहले श्रीराम मंदिर का विरोध और अब चढ़ावे पर जांच पूरी होने से पहले कर रहे हैं घटिया राजनीति...केशव मौर्य ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना
दरअसल, अखिलेश यादव ने कहा था कि, 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव और उसके बाद होने वाले लोकसभा चुनावों में बीजेपी जीत गई, तो यह देश का आखिरी चुनाव होगा और लोग अपने वोट डालने के अधिकार से वंचित हो जाएंगे।
बता दें कि, यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो गयी हैं। भाजपा के साथ ही समाजवादी पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। सपा अध्यक्ष पीडीए के नारे को बुलंद कर रहे हैं, जबकि बीजेपी भी अपनी तैयारियां को धार देनी शुरू कर दी है। उधर, कांग्रेस ने भी दलित वोट बैंक को साधने के लिए अविनाश पांडे को हटाकर राजेंद्र गौतम को यूपी का प्रभारी बनाया है।