1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. सिस्टम सत्ता के सामने बिक चुका है, सब एक-दूसरे की पीठ थपथपाते और मिलकर जनता को हैं रौंदते: राहुल गांधी

सिस्टम सत्ता के सामने बिक चुका है, सब एक-दूसरे की पीठ थपथपाते और मिलकर जनता को हैं रौंदते: राहुल गांधी

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने सकरार और सिस्टम पर बड़े सवाल उठाए हैं। उन्होंने दिल्ली की एक मीडिया रिपोर्ट को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कहा कि, हमारा समाज इसलिए मर रहा है क्योंकि हमने इस सड़न को “New Normal” मान लिया है - सुन्न, निशब्द, बेपरवाह। उन्होंने कहा कि, जवाबदेही की मांग करो, वरना ये सड़न हर दरवाजे तक पहुंचेगी।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने सकरार और सिस्टम पर बड़े सवाल उठाए हैं। उन्होंने दिल्ली की एक मीडिया रिपोर्ट को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कहा कि, हमारा समाज इसलिए मर रहा है क्योंकि हमने इस सड़न को “New Normal” मान लिया है – सुन्न, निशब्द, बेपरवाह। उन्होंने कहा कि, जवाबदेही की मांग करो, वरना ये सड़न हर दरवाजे तक पहुंचेगी।

पढ़ें :- आरक्षण विसंगतियों को दूर कर 1 जून 2020 से प्रभावी नियुक्ति दे योगी सरकार, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं : संजय सिंह

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, हर आम भारतीय की ज़िंदगी आज ऐसी ही नर्क की यातना बन गई है। सिस्टम सत्ता के सामने बिक चुका है। सब एक-दूसरे की पीठ थपथपाते हैं और मिलकर जनता को रौंदते हैं। देश में लालच की महामारी फैल चुकी है, शहरी सड़न जिसका सबसे डरावना चेहरा है।

उन्होंने आगे लिखा, हमारा समाज इसलिए मर रहा है क्योंकि हमने इस सड़न को “New Normal” मान लिया है – सुन्न, निशब्द, बेपरवाह। जवाबदेही की मांग करो, वरना यह सड़न हर दरवाज़े तक पहुंचेगी।

पढ़ें :- बेसिक शिक्षा विभाग का निर्देश, टीईटी-सीटीईटी वाले शिक्षकों को दोबारा परीक्षा जरूरी नहीं
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...