1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. The Traitors 2 Finale : ‘द ट्रेटर्स 2’ फिनाले से शालिनी पासी का खेल खत्म, बोलीं- क्रिस्टल-रिदा पर पूरे खेल में करती रही भरोसा, वे ही गद्दार निकलीं

The Traitors 2 Finale : ‘द ट्रेटर्स 2’ फिनाले से शालिनी पासी का खेल खत्म, बोलीं- क्रिस्टल-रिदा पर पूरे खेल में करती रही भरोसा, वे ही गद्दार निकलीं

‘द ट्रेटर्स 2’ के फिनाले (The Traitors 2 Finale) में शालिनी पासी (Shalini Passi) अंतिम तीन तक पहुंच सकीं, लेकिन जीत से ठीक पहले उनका खेल खत्म हो गया। इससे भी बड़ा झटका उन्हें तब लगा, जब क्रिस्टल डिसूजा (Krystle D'Souza) और रिदा थराना (Rida Tharana) ने अपनी असली पहचान बताई।

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई। ‘द ट्रेटर्स 2’ के फिनाले (The Traitors 2 Finale) में शालिनी पासी (Shalini Passi) अंतिम तीन तक पहुंच सकीं, लेकिन जीत से ठीक पहले उनका खेल खत्म हो गया। इससे भी बड़ा झटका उन्हें तब लगा, जब क्रिस्टल डिसूजा (Krystle D’Souza) और रिदा थराना (Rida Tharana) ने अपनी असली पहचान बताई। जिन दोनों पर शालिनी पूरे खेल में भरोसा करती रहीं, वे ही गद्दार निकलीं।

पढ़ें :- पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने पर निशु आजाद संग पहुंचे सौरभ-रांका, स्वतंत्र भारद्वाज के गिरफ्तारी की मांग कर किया प्रदर्शन

खास बात यह है कि रिदा कभी खुद गद्दारों को पकड़ने की कोशिश कर रही थीं, जबकि क्रिस्टल पहले दिन से ही गद्दार बनकर शालिनी और बाकी खिलाड़ियों के बीच मौजूद थीं।

पढ़ें :- यूपी कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने आकाश आनंद को अपनी पार्टी में आने का दिया ऑफर, बोले- जिस ओर जवानी चलती है उस ओर जमाना चलता है

गद्दार पकड़ने वाली रिदा खुद बन गईं गद्दार

रिदा शुरुआत में गद्दारों को पकड़ने की कोशिश कर रही थीं और कुल्लू और शाहनील गिल पर शक जताकर उन्हें बाहर करने में अहम भूमिका निभाई। लेकिन बाद में खेल पलटा। क्रिस्टल, जो पहले दिन से गद्दार थीं, ने रिदा को अपनी टीम में शामिल कर लिया। इसके बाद दोनों ने साथ मिलकर खेल को आगे बढ़ाया।

पढ़ें :- सीएम योगी बोले- यह सरकार तो कृष्ण, प्रभु राम, बाबा विश्वनाथ और मां विंध्यवासिनी में है आस्था, पहले की सरकार का बाबर, औरंगजेब पर था विश्वास

शालिनी को आखिरी तक नहीं हुआ शक

शालिनी को आखिरी वक्त तक क्रिस्टल और रिदा पर भरोसा रहा। आखिरी तीन में पहुंचने के बाद रिदा ने शालिनी का नाम लिखा और क्रिस्टल ने भी उन्हें वोट दिया। शालिनी का खेल खत्म होते ही दोनों ने अपनी गद्दार वाली पहचान सामने रख दी।

क्या थी शालिनी की गलती?

पढ़ें :- VIDEO : श्रीनगर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के बाद IndiGo विमान पोल से टकराया, सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

शो से बाहर होने के बाद शालिनी ने क्रिस्टल और रिदा पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा, ‘मैंने इन पर विश्वास किया, ये मेरी गलती है। आप कभी भी झूठ की बुनियाद पर बड़ी चीज खड़ी नहीं कर सकते। क्या ही बोलूं, मैंने दोनों को बचाया और इन दोनों ने, खैर। जिंदगी उन्हें सबक सिखाएगी। उन्होंने अपनी चतुराई से मेरा भरोसा जीता और फिर ये खेल खेला। जिंदगी में अगर ये आगे भी ऐसा ही करेंगी, तो लोग इन्हें इसी बात के लिए जानेंगे कि ये झूठी हैं।’

‘दोनों अच्छी वैम्प बन सकती हैं’

क्रिस्टल और रिदा के खेल पर तंज कसते हुए शालिनी ने कहा,कि  ‘दोनों लड़कियां फिल्मों में अच्छी नेगेटिव रोल कर सकती हैं। दोनों अच्छी वैम्प बन सकती हैं। मैं उनके लिए खुश हूं, उनके लिए अच्छा है।’

पढ़ें :- 51 साल पहले आई एक मूवी का हनुमान अंश की तरह बॉक्स ऑफिस का बजा था डंका, फिल्म शोले पर पड़ी थी भारी
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...