HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. Home Remedies To Cure Piles: बवासीर को ठीक करने के ये हैं घरेलू उपचार, मस्सों में भी लगाएं ये चीजें मिलेगी आराम

Home Remedies To Cure Piles: बवासीर को ठीक करने के ये हैं घरेलू उपचार, मस्सों में भी लगाएं ये चीजें मिलेगी आराम

खराब खानपान और जीवनशैली की वजडह से कुछ लोगों को बवासीर या पाइल्स (Piles) की बीमारी का शिकार हो जाते है। पाइल्स दो प्रकार के होते है।बादी बवासीर और खूनी बवासीर।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Home Remedies To Cure Piles:  खराब खानपान और जीवनशैली की वजडह से कुछ लोगों को बवासीर या पाइल्स (Piles) की बीमारी का शिकार हो जाते है। पाइल्स दो प्रकार के होते है।बादी बवासीर और खूनी बवासीर। बादी बवासीर (Piles) में पेट में काफी अधिक कब्ज और गैस की परेशानी होती है।

पढ़ें :- Women's Problems: पीरियड्स के दौरान होने लगता है कब्ज, तो इस उपायों से मिलेगा छुटकारा

जिसकी वजह से एनल एरिया पर मस्से बन जाते हैं। एनल एरिया में आसपास हुए मस्सों में शुरुआती स्टेज में दर्द नहीं होता है। लगातार खराब पाचनतंत्र और कब्ज की वजह से मस्से फूल जाते हैं और इनमें खून जमने लगता है। सूजन आ जाती है।इसकी वजह से दर्द होता है।

मलत्याग के समय और बाद में खास तौर से बहुत अधिक दर्द होता है।आयुर्वेद आचार्य बालकृष्ण ने बवासीर के दर्दनाक मस्सों के लिए कुछ घरेलू उपचार बताये हैं। इस उपचार को करके आराम मिल सकता है।

इसके लिए वबासीर (Piles) के मरीजों को खान पान में सुधार करके अपने पाचनतंत्र को सही मजबूत करें। खान पान में तला भुना, तेल मसाले और साधारण खाना खाना चाहिए। जिससे पेट सही रहे। वहीं अगर मस्सों की बात करें तो एलोवेरा में सूजन को कम करने के गुण होते हैं।

इससे जलन कम करता है। ये खूनी और मस्से दोनों तरह के बवासीर (Piles) में आराम पहुंचाता है। एलोवेरा के दूदे को दो सौ से 250 ग्राम मात्रा में खाने से कब्ज समस्या कम होती हैय़ एलोवेरा जेल को बवासीर के मस्सों में लगाने से राहत मिलती है।

पढ़ें :- Cardamom Water: सुबह खाली पेट इलायची का पानी पीने के होते हैं ये गजब के फायदे

ऑलिव ऑयल मस्सों में लगाने से सूजन, जलन, खुजली में राहत मिलेगी। नारियल तेल को भी रुई में भिगोकर मस्से पर लगाने से आराम मिलता है। इसके अलावा रात के समय पपीता खाने से कब्ज और स्टूल निकलते समय दर्द नहीं होगा।

रोजाना 3 अंजीर को भिगोकर अगली सुबह खाली पेट खाने से भी फायदा करता है। इसके अलावा एक चम्मच अजवाइन का पाउडर और काला नमक मिलाकर रोजाना दोपहर में छाछ में मिलाकर पीने से आराम मिलता है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...