1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. स्मार्टफोन के ओवरहीट होने की ये हैं प्रमुख वजह, भारी नुकसान से बचें

स्मार्टफोन के ओवरहीट होने की ये हैं प्रमुख वजह, भारी नुकसान से बचें

Reasons why smartphone overheats: आज के समय में लगभग हर कोई स्मार्टफोन का इस्तेमाल करता है, लेकिन कई लोग फोन के रख-रखाव में छोटी-छोटी गलतियां करते हैं, जिसकी वजह से उन्हें ओवरहीट जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। हालांकि, स्मार्टफोन में ओवरहीट समस्या को नजरअंदाज करना कई बार भारी पड़ सकता है। ऐसे में हम आपको कुछ प्रमुख कारण बताने वाले हैं, जिनकी वजह से ओवरहीट समस्या होती हैं, और इन बातों का ध्यान रखकर आप अपने फोन के साथ-साथ खुद को भी सुरक्षित रख सकते हैं। 

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :-  Samsung Galaxy M17e 5G  :  सैमसंग गैलेक्सी M17e 5G भारत में  हुआ लॉन्च, जानें बैटरी और प्रोसेसर

इन वजहों के चलते स्मार्टफोन होते हैं ओवरहीट

#1- स्मार्टफोन को लगातार कई घंटों तक इस्तेमाल करने या हैवी टास्किंग से ओवरहीट की समस्या होती है, कितना भी महंगा स्मार्टफोन क्यों न हो, लेकिन उसको इस्तेमाल करने की भी एक समय सीमा होती है।

#2- चार्ज करते समय स्मार्टफोन के इस्तेमाल से भी कई बार ओवरहीटिंग की समस्या आती है, ऐसे में फोन को चार्ज करते समय कॉल करने या अन्य काम करने से बचें।

#3- अगर स्मार्टफोन सीधे सूरज के रोशनी के संपर्क में आता है तो इससे ओवरहीट की समस्या होती है। ऐसे में फोन को सीधे सूरज के रोशनी सामने न लाएं। इससे बैटरी डैमेज होने का खतरा भी बना रहता है।

पढ़ें :- Vivo T5x 5G फोन 7200mAh बैटरी के साथ लॉन्च, 20 हजार के बजट सेगमेंट में मचाएगा तहलका

#4- फोन में पावरफुल प्रोसेसर होने के बावजूद मल्टीटास्किंग के दौरान अगर बैकग्राउंड में एक साथ कई ऐप रन कर रहे हैं तो इससे फोन के ओवरहीटिंग की समस्या होगी। इसलिए जिन ऐप्स का काम हो उन्हें ही खोलकर रखें।

#5- ओवरहीटिंग के समय स्मार्टफोन के बैक कवर निकाल दें तो इस समस्या से काफी हद तक दूर हो जाएगी। चार्जिंग के वक्त भी कवर को अलग रख सकते हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...