1. हिन्दी समाचार
  2. यात्रा
  3. Thrilling water sports :  लक्षद्वीप के ये द्वीप रोमांचक वाटर स्पोर्ट्स के लिए मशहूर , दिखेगा समुद्र का जादू

Thrilling water sports :  लक्षद्वीप के ये द्वीप रोमांचक वाटर स्पोर्ट्स के लिए मशहूर , दिखेगा समुद्र का जादू

समुद्र के बीच बसा लक्षद्वीप 36 छोटे-छोटे द्वीपों का समूह है। नीला-हरा समुद्र, सफेद रेत और चारों तरफ फैली शांति इसे उन लोगों के लिए खास बनाती है जो रोमांच और प्रकृति का आनंद उठाना चाहते हैं। अगत्ती द्वीप (Agatti Island) केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप का मुख्य प्रवेश द्वार है

By अनूप कुमार 
Updated Date

Thrilling water sports :  समुद्र के बीच बसा लक्षद्वीप 36 छोटे-छोटे द्वीपों का समूह है। नीला-हरा समुद्र, सफेद रेत और चारों तरफ फैली शांति इसे उन लोगों के लिए खास बनाती है जो रोमांच और प्रकृति का आनंद उठाना चाहते हैं। अगत्ती द्वीप (Agatti Island) केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप का मुख्य प्रवेश द्वार है, क्योंकि यहाँ लक्षद्वीप का एकमात्र हवाई अड्डा (Agatti Airport) स्थित है। यह द्वीप अपने शांत नीले पानी (Lagoon), सफेद रेत के समुद्र तटों और शानदार कोरल रीफ (मूंगा चट्टानों) के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। यहां स्नॉर्कलिंग के जरिए पानी के अंदर मौजूद रंग-बिरंगी मछलियों और कोरल रीफ को देखा जा सकताा है।

पढ़ें :- रुद्रपुर में स्कूटी लूटने की कोशिश, विरोध करने पर युवक पर हमला और फायरिंग, चार पर मुकदमा दर्ज

हवाई अड्डा: यहाँ लक्षद्वीप का एकमात्र रनवे है, जहाँ कोच्चि (Kochi) से सीधी उड़ानें आती हैं।

वॉटर स्पोर्ट्स: यहाँ स्कूबा डाइविंग, स्नोर्कलिंग, कयाकिंग और ग्लास-बॉटम बोट राइड काफी लोकप्रिय हैं।

समुद्र तट: यहाँ के सफेद चमकीले समुद्र तट और लैगून फोटोग्राफी के लिए बेहतरीन हैं।

एंट्री परमिट: लक्षद्वीप जाने के लिए सभी पर्यटकों को सरकारी परमिट (Entry Permit) लेना अनिवार्य है।

पढ़ें :- Budget Travel in September : सितंबर का महीना भारत में बजट ट्रैवलिंग के लिए बेहतरीन समय, घूमें बूंदी और ओरछा

कैसे पहुँचें: कोच्चि (केरला) से अगत्ती के लिए नियमित उड़ानें (Alliance Air / Indigo) और सरकारी जहाज उपलब्ध हैं।

अगत्ती में रहने के लिए रिजॉर्ट और खाने-पीने के कई विकल्प भी मिल जाते हैं।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...