1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. ये है भारत का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन, मुफ्त में 50GB डेटा का ऑफर देख टूट पड़ी जनता

ये है भारत का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन, मुफ्त में 50GB डेटा का ऑफर देख टूट पड़ी जनता

भारत में Poco M6 5G को पिछले साल दिसंबर में लॉन्च किया था। इसे सबसे किफायती 5G फोन कहना गलत नहीं होगा। कंपनी ने इस फोन को रीलॉन्च किया है। इस बार एयरटेल के साथ साझेदारी में पेश किया गया है। इसका मतलब है कि यह फोन कैरियर-लॉक है, लेकिन अनलॉक वेरिएंट के मुकाबले में ये काफी सस्ते दाम पर मिल रहा है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। भारत में Poco M6 5G को पिछले साल दिसंबर में लॉन्च किया था। इसे सबसे किफायती 5G फोन कहना गलत नहीं होगा। कंपनी ने इस फोन को रीलॉन्च किया है। इस बार एयरटेल के साथ साझेदारी में पेश किया गया है। इसका मतलब है कि यह फोन कैरियर-लॉक है, लेकिन अनलॉक वेरिएंट के मुकाबले में ये काफी सस्ते दाम पर मिल रहा है। ग्राहकों को फोन के साथ एयरटेल से डेटा का फायदा भी मिलेगा। आइए एक देखते हैं कि इस साझेदारी के तहत पोको M6 5G में क्या बदलाव किया गया है।

पढ़ें :-  Samsung Galaxy M17e 5G  :  सैमसंग गैलेक्सी M17e 5G भारत में  हुआ लॉन्च, जानें बैटरी और प्रोसेसर

POCO M6 5G की कीमत अब 8,799 रुपये है, और इस तरह ये भारत का सबसे सस्ता 5G फोन कहलाता है। फोन के कम कीमत होने की वजह इसका कैरियर-लॉक हो सकता है। यानी कि फोन पर एयरटेल के अलावा किसी अन्य सिम कार्ड को सपोर्ट नहीं मिलता है। एयरटेल ग्राहकों को 50GB का वन-टाइम डेटा बोनस देगा। जिनके पास पहले से ही एयरटेल सिम कार्ड है, वे तुरंत फोन का इस्तेमाल शुरू कर सकते हैं और ऑफर को एक्टिव कर सकते हैं।

इस स्मार्टफोन में 6.74 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो कि 1,600 x 720 पिक्सल के साथ आता है। फोन का डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है, और इसे 600 nits की पीक ब्राइटनेस और 180Hz टच सैंपलिंग रेट मिलता है। इस डिस्प्ले में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन भी मिलती है।

 8जीबी रैम
Poco M6 5G में 8GB LPDDR4X रैम, Mali-G57 MC2 GPU और 256GB UFS 2.2 स्टोरेज के साथ MediaTek Dimensity 6100+ प्रोसेसर दिया गया है। इसकी रैम को 8GB तक और बढ़ाया भी जा सकता है। पोको का ये फोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड MIUI 14 पर काम करता है।

कैमरे के तौर पर पोको के इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और एक सेकेंडरी सेंसर मौजूद है। फोन के फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा भी मौजूद है। Poco M6 5G की बैटरी 5,000mAh की है और ये 18W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। इस फोन में 3.5mm ऑडियो जैक भी दिया गया है।

पढ़ें :- Vivo T5x 5G फोन 7200mAh बैटरी के साथ लॉन्च, 20 हजार के बजट सेगमेंट में मचाएगा तहलका

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...