1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. श्री राम मंदिर में जिन-जिन पापियों ने चढ़ावे की चोरी की उनको बचाने वालों को मिले सख़्त से सख़्त सजा: केजरीवाल

श्री राम मंदिर में जिन-जिन पापियों ने चढ़ावे की चोरी की उनको बचाने वालों को मिले सख़्त से सख़्त सजा: केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल शनिवार को गोवा के पणजी में स्थित ऐतिहासिक मारुति मंदिर में हनुमान जी के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने कहा, श्री राम मंदिर में हुई चंदे की चोरी से देश बहुत आहत है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। श्रीराम मंदिर में हुए चढ़ावा चोरी को लेकर लगातार आरोपियों पर कार्रवाई की मांग हो रही है। साथ ही घटना को लेकर सियासत भी शुरू हो गयी है। आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल गोवा पहुंचे, जहां उन्होंने चढ़ावा चोरी करने वाले आरोपियों को बचाने वालों को भी सख्त से सख्त सजा मिलने की बात कही है।

पढ़ें :- अरविंद केजरीवाल, बोले- PM मोदी को जवाब देना होगा, आप उन लोगों को क्यों बचा रहे हैं जिन्होंने लाखों राम भक्तों की आस्था को लूटा?

आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल शनिवार को गोवा के पणजी में स्थित ऐतिहासिक मारुति मंदिर में हनुमान जी के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने कहा, श्री राम मंदिर में हुई चंदे की चोरी से देश बहुत आहत है। सबने मिलकर प्रार्थना की कि श्री राम मंदिर में जिन-जिन पापियों ने घोटाले किए, चढ़ावे की चोरी की, और उन पापियों को बचाने वालों को, सख़्त से सख़्त सजा मिले।

इससे पहले उन्होंने अपने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, पूर्व गृह सचिव द्वारा पूरी श्रद्धा से चढ़ाई गई एक किलो सोने की राम चरित मानस भी गायब है। चंदा चोरों ने महापाप किया है। बता दें कि, राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला उजागर होने के बाद अरविंद केजरीवाल अयोध्या पहुंचे थे, जहां उन्होंने राम मंदिर में दर्शन किया। साथ ही, चढ़ावा चोरी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...