1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Delhi : तिहाड़ जेल में फिर दो गुटों के बीच हिंसक झड़प, 15 कैदी घायल

Delhi : तिहाड़ जेल में फिर दो गुटों के बीच हिंसक झड़प, 15 कैदी घायल

दिल्ली (Delhi) की तिहाड़ जेल (Tihar Jail) में एक बार फिर शुक्रवार को कैदियों के बीच हिंसक झड़प होने के खबरें आ रही हैं। तिहाड़ जेल (Tihar Jail) में कैदियों के दो गुटों के बीच हुई इस हिंसक झड़प में करीब 15 कैदी घायल (15 Prisoners Injured) हुए हैं। इनमें से कुछ का इलाज अब भी चल रहा है। सूत्रों की मानें तो जेल में कैदियों के बीच वर्चस्व की जंग में यह वारदात हुई है। बता दें कि तिहाड़ जेल को देश की अति सुरक्षित जेल का दर्जा मिला हुआ है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली (Delhi) की तिहाड़ जेल (Tihar Jail) में एक बार फिर शुक्रवार को कैदियों के बीच हिंसक झड़प होने के खबरें आ रही हैं। तिहाड़ जेल (Tihar Jail) में कैदियों के दो गुटों के बीच हुई इस हिंसक झड़प में करीब 15 कैदी घायल (15 Prisoners Injured) हुए हैं। इनमें से कुछ का इलाज अब भी चल रहा है। सूत्रों की मानें तो जेल में कैदियों के बीच वर्चस्व की जंग में यह वारदात हुई है। बता दें कि तिहाड़ जेल को देश की अति सुरक्षित जेल का दर्जा मिला हुआ है।

पढ़ें :- कर्नाटक में महिलाओं के साथ हुए वीभत्स अपराध पर भी पीएम मोदी ने हमेशा की तरह साधी शर्मनाक चुप्पी : राहुल गांधी

तिहाड़ प्रशासन (Tihar Administration) के मुताबिक, तिहाड़ जेल (Tihar Jail)  में कैदियों के हिंसक झड़प की यह वारदात 2 दिन पहले की है, जिसमें जेल नंबर 8 और 9 में बंद कैदियों के बीच झड़प हुई थी। इस घटना में 15 कैदी घायल (15 Prisoners Injured) हुए थे। तिहाड़ प्रशासन (Tihar Administration) ने कहा कि कुछ कैदियों को प्राथमिक उपचार के बाद वापस जेल में शिफ़्ट कर दिया गया है। बाकी घायल कैदियों का जेल में ही इलाज चल रहा है। इस पूरे घटनाक्रम का जेल प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं।

यह पहला मामला नहीं है, जब तिहाड़ जेल (Tihar Jail) में कैदियों के बीच झड़प हुई है। इससे पहले फरवरी में भी तिहाड़ जेल (Tihar Jail) में कैदियों के दो गुटों में झड़प हुई थी और इस घटना में सहायक जेल अधीक्षक (Assistant Jail Superintendent) और वार्डर भी घायल हुए थे। उस झड़प में चार कैदियों को गंभीर चोटें आई थीं। यह घटना जेल नंबर 4 की थी। कैदियों के बीच जारी झगड़े में बीच-बचाव करने की कोशिश में सहायक जेल अधीक्षक घायल हुए थे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...