1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. Tingling Problem: इस कारण से होती है हाथ पैरों में झुनझुनी की परेशानी, ये है बचने के उपाय

Tingling Problem: इस कारण से होती है हाथ पैरों में झुनझुनी की परेशानी, ये है बचने के उपाय

कई लोगो को बैठे बैठे अचानक झुनझुनी चढ़ने की परेशानी होने लगती है। झुनझुनी में एकदम से हाथ पैरों में चीटियां रेंगने या सुई चुभने जैसा लगता है। हाथ पैरों में झुनझुनी तब चढ़ती है जब खून नहीं पहुंच पाता या रुक जाता है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

कई लोगो को बैठे बैठे अचानक झुनझुनी चढ़ने की परेशानी होने लगती है। झुनझुनी में एकदम से हाथ पैरों में चीटियां रेंगने या सुई चुभने जैसा लगता है। हाथ पैरों में झुनझुनी तब चढ़ती है जब खून नहीं पहुंच पाता या रुक जाता है। तब लगता है जैसे झुनझुनी चढ़ गई हो। कभी कभी मोटापे की वजह से भी झुनझुनी चढ़ती है।

पढ़ें :- ब्रेस्ट कैंसर का इलाज होने के बाद भी लौट सकता है कैंसर? डॉक्टर से पूछें ये चार महत्वपूर्ण सवाल

शराब धूम्रपान के कारण भी लोगों में झुनझुनी जैसी दिक्कत देखी गई है। कई बार डायबिटीज के मरीजों को भी झुनझुनी चढ़ जाती है। कई बार लगातार एक ही जगह पर बैठने से भी झुनझुनी आने लगती है। यही नहीं जब एक साइड बहुत देर तक बैठने की वजह भी झुनझुनी का कारण बन जाती है।

झुनझुनी आना एक आम समस्या है, लेकिन जब यह आती है तब इंसान को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अगर आप झुनझुनी से बचना चाहते हैं, तो आपको रोजाना कसरत करनी चाहिए, ढीले कपड़े पहनना चाहिए, संतुलित आहार लेना चाहिए, और धूम्रपान नहीं करना चाहिए।

इसके बाद भी अगर झुनझुनी ज्यादा देर तक रहती है तो आपको डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए। इसके अलावा जब भी आपको झुनझुनी आए तब आप थोड़ा सा टहल लें, इससे आपको आराम मिलेगा।

पढ़ें :- दिवाली से पहले अमूल ने आम जनता को दिया महंगाई का बड़ा झटका, इन उत्पाद के बढ़ाए दाम
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...