1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Navratri 2024: आज नवरात्रि के चौथे दिन मां कुष्मांडा को लगाएं शकरकंदी की खीर का भोग, ये है बनाने का तरीका

Navratri 2024: आज नवरात्रि के चौथे दिन मां कुष्मांडा को लगाएं शकरकंदी की खीर का भोग, ये है बनाने का तरीका

आज नवरात्रि का चौथा दिन है। आज के दिन मां दुर्गा के चौथे स्वरुप देवी कुष्मांडा की पूजा की जाती है। मां कुष्मांडा अष्टभुजा वाली देवी हैं।इनके सात हाथों में कमण्डलु, धनुष, बाण, कमलपुष्प, अमृतपूर्ण कलश ,चक्र तथा गदा हैं। आठवें हाथ में सभी सिद्धियों और निधियों को देने वाली जपमाला है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

आज नवरात्रि का चौथा दिन है। आज के दिन मां दुर्गा के चौथे स्वरुप देवी कुष्मांडा की पूजा की जाती है। मां कुष्मांडा अष्टभुजा वाली देवी हैं।इनके सात हाथों में कमण्डलु, धनुष, बाण, कमलपुष्प, अमृतपूर्ण कलश ,चक्र तथा गदा हैं। आठवें हाथ में सभी सिद्धियों और निधियों को देने वाली जपमाला है।

पढ़ें :- बिहार BJP कोर कमेटी की बैठक रद्द, सूबे का अगला मुख्यमंत्री कौन फंसा बड़ा पेच ? अब केन्द्रीय पर्यवेक्षक सुलझाएंगे मामला

इनका वाहन सिंह है।मान्यता है कि मां कुष्मांड़ा की पूजा करने से व्यक्ति का बुद्धि और विवेक बढ़ता है। मां कुष्मांडा को प्रसन्न करने के लिए आज उन्हें शकरकंदी की खीर का भोग लगाएं। आज हम आपको शकरकंदी की खीर बनाने का तरीका बताने जा रहे है। तो चलिए जानते हैं इसकी रेसिपी।

शकरकंदी की खीर बनाने के लिए सामग्री

बड़ा चम्मच घी
7 बादाम कटे हुए
5 काजू कटे हुए
4 मध्यम आकार की शकरकंदी
1 लीटर दूध
4 बड़े चम्मच चीनी
4 हरी इलायची दरदरा पिसी हुई
केसर, चिरौंजी

शकरकंदी की खीर बनाने का तरीका

पढ़ें :- सीएम योगी का ऐलान: लखीमपुर खीरी का ‘मियांपुर’ अब होगा ‘रविंद्रनगर’, 213 परियोजनाओं की सौगात

शकरकंद की खीर बनाने के लिए सबसे पहले शकरकंद को छील लें। फिर इसे कद्दूकस से कस लें। एक कड़ाही में घी डालें और फिर इस कसे हुए शकरकंद को इसमें डाल कर भून लें। इसके बाद एक बर्तन में दूध गरम करें। जब यह खूब गरम हो जाए तो इसमें चीनी डाल दें।

इसके बाद इसमें शकरकंद को डाल दें। फिर इसे कुछ देर चलाते रहें और तब तक पकाएं जब तक कि दूध आधा न रह जाए। इसमें कटे हुए काजू, बादाम, केसर, चिरौंजी आदि भी डाल दें। जब यह गाढ़ी हो जाए तो चूल्‍हा बंद कर दें। ठंडी होने पर इसे सर्व करें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...