1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. आज लंच का स्वाद हो दोगुना जब साथ में सर्व करेंगी खट्टा करौंदे के साथ तीखी हरी मिर्च का छौंका, ये है बनाने का तरीका

आज लंच का स्वाद हो दोगुना जब साथ में सर्व करेंगी खट्टा करौंदे के साथ तीखी हरी मिर्च का छौंका, ये है बनाने का तरीका

करौंदा छोटा छोटा आकार में गोल और खाने में बहुत ही खट्टा होता है। हल्का सा इसका स्वाद करछाने वाला होता है। इसलिए इसे ऐसे खा पाना मुश्किल होता है। लेकिन इसे खाने से सेहत को कई फायदे होते हैं। करौंदे में विटामिन सी,बी,आयरन अधिक मात्रा में पाया जाता है। विटामिन सी अधिक मात्रा में पाये जाने की वजह से इम्यूनिटी बेहतर करने में मदद करता है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

करौंदा छोटा छोटा आकार में गोल और खाने में बहुत ही खट्टा होता है। हल्का सा इसका स्वाद करछाने वाला होता है। इसलिए इसे ऐसे खा पाना मुश्किल होता है। लेकिन इसे खाने से सेहत को कई फायदे होते हैं। करौंदे में विटामिन सी,बी,आयरन अधिक मात्रा में पाया जाता है। विटामिन सी अधिक मात्रा में पाये जाने की वजह से इम्यूनिटी बेहतर करने में मदद करता है।

पढ़ें :- दिवाली से पहले अमूल ने आम जनता को दिया महंगाई का बड़ा झटका, इन उत्पाद के बढ़ाए दाम

कई लोग इसका इस्तेमाल सब्जी में खटास बढ़ाने के लिए करते हैं तो कुछ लोग इसकी चटनी , अचार और हरी मिर्च के साथ छौंक कर खाना पसंद करते है। हरी मिर्च के साथ छौंकने पर इसका स्वाद बहुत ही लाजवाब होता है। खासकर इसे दाल चावल या फिर पराठे के साथ खाया जा सकता है। आज हम आपको इसे बनाने का तरीका बताने जा रहे है तो चलिए जानते है इसकी रेसिपी।

आप करीब 8-10 हरी मिर्च लें और उन्हें अच्छी तरह से धो लें। अब मिर्च को किसी भारी चीज से कूट लें। आपको इसे हल्का ही कूटना है जिससे मिर्च 2-3 हिस्सों में टूट जाए। अगर कूटना नहीं चाहते हैं तो मिर्च को लंबा या छोटा किसी भी शेप में काट लें।

करौंदा को पानी से धो लें और 1 बड़ा प्याज भी अगर आप डालना चाहते हैं तो धो लें और लंबा-लंबा काट लें। करौंदो को साबुत ही बिना काटे डालते हैं इसलिए उन्हें न काटें।कड़ाही में 1-2 चम्मच सरसों का तेल गर्म करें और उसमें आध चम्मच अजवाइन डालें। अब तेल में आधा चम्मच हल्दी डालें और तुरंत मिर्च करौंदा और प्याज को तेल में डाल दें। ऊपर से 1 चम्मच नमक डाल दें और गैस की फ्लेम कम करके ढ़क दें।

बीच में एक दो बार इन्हें मिक्स करते हुए चलाएं और जब मिर्च करौंदा हल्के गल जाएं तो गैस बंद कर दें। आपने तेल बहुत कम डाला है तो शुरुआत में पानी के छींटे भी लगा सकते हैं। इस तरह मिर्च, प्याज और करौंदा की टेस्टी रेसिपी तैयार है। इसे आप किसी एयरटाइट कंटेनर में भरकर फ्रिज में रख दें। लंच और डिनर के वक्त अचार और चटनी की तरह खाएं। छुकी मिर्च करौंदा 10 दिन तक खराब नहीं होते हैं। ये खाने में आपको मजेदार ट्विट्स देंगे।

पढ़ें :- Sooran Health Benefits :  इस सीजन में सूरन खाना बहुत फायदेमंद , दीपावली के मौके पर इसकी सब्जी खाने का विशेष महत्व

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...