HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. नैनीताल में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित टैक्सी वाहन खाई में गिरी, 9 लोगों के मौत की खबर

नैनीताल में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित टैक्सी वाहन खाई में गिरी, 9 लोगों के मौत की खबर

शुक्रवार की सुबह 8 बजे एक टैक्सी वाहन करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है कि टैक्सी वाहन में करीब 11 यात्री सवार थे। वाहन के खाई में गिरने से 9 यात्रियों की मौत की खबर है, जबकि 2 लोगों को गंभीर हालात है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नैनीताल। नैनीताल के ओखलकांड ब्लॉक के छीड़ाखाना-रीठासाहिब मोटर मार्ग में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां पर एक टैक्सी वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई, जिसमें 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, इस हादसे में दो लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है। रेस्क्यू टीम ने घायलों को किसी तरह से बाहर निकाला और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, अभी ये पुष्टि नहीं हुई है कि वाहन में कितने लोग सवार थे।

पढ़ें :- Uttarakhand News : उत्तरखंड हाईकोर्ट नैनीताल ने जजों की तबादलों सूची जारी की,कई जिलों के जिला जज बदले, देखें लिस्ट

बताया जा रहा है कि, शुक्रवार की सुबह 8 बजे एक टैक्सी वाहन करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है कि टैक्सी वाहन में करीब 11 यात्री सवार थे। वाहन के खाई में गिरने से 9 यात्रियों की मौत की खबर है, जबकि 2 लोगों को गंभीर हालात है।

कहा जा रहा है कि, सूचना के बाद भी हादसे के एक घंटे बाद भी प्रशासन, एसडीआरएफ और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची। इसके बाद ग्रामीणों ने खुद ही रेक्सयू अभियान शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क सही नहीं होने के चलते वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...