1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Tragic accident: राजस्थान में दर्दनाक हादसा, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत

Tragic accident: राजस्थान में दर्दनाक हादसा, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत

राजस्थान के सीकर से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। रविवार को कान ने ट्रक में टक्कर मार दी। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। कार में सवार सभी लोगो की जिंदा जलकर मौत हो गई।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

राजस्थान के सीकर से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। रविवार को कान ने ट्रक में टक्कर मार दी। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। कार में सवार सभी लोगो की जिंदा जलकर मौत हो गई।

पढ़ें :- राम मंदिर में उपराष्ट्रपति पहला दीप प्रज्वलित कर करेंगे दीपोत्सव का शुभारंभ, पहली बार होगा अयोध्या दौरा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सालासर पुलिया पर ओवरटेक के फेर में एक तेज रफ्तार कार ट्रक के नीचे जा घुसी।गैस पाइप के फटने से गैसकिट सिलेंडर में तुरंत आग लग गई। देखते ही देखते पूरी कार धू धू करके जल उठी। आग इतनी भीषण थी कार में सवार सात लोगो को भागने का भी मौका नहीं मिला।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जब तक फायरब्रिगेड औऱ पुलिस मौके पर पहुंचती तब तक कार जलकर राख हो चुकी थी। ट्रक ड्राइवर व खलासी आग लगते ही घटनास्थल से भाग गए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये परिवार सालासर बालाजी के दर्शन कर वापस उत्तर प्रदेश के मेरठ जा रहा था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...