1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यमुना एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा: पिता-दो बेटे समेत 6 की मौत, गांव में पसरा मातम

यमुना एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा: पिता-दो बेटे समेत 6 की मौत, गांव में पसरा मातम

मथुरा के बलदेव क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक दर्दनाक हादसा हुआ। इस हादसे में इको कार सवार छह लोगों की मौत हो गयी। अज्ञात वाहन की टक्कर से ये हादसा हुआ। इस हादसे में कैटरिंग कारीगर, उनके दो बेटे, दो भांजे और एक दोस्त की जान चली गयी। इस घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो उनका रो—रोकर बुरा हाल है,

By शिव मौर्या 
Updated Date

मथुरा। मथुरा के बलदेव क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक दर्दनाक हादसा हुआ। इस हादसे में इको कार सवार छह लोगों की मौत हो गयी। अज्ञात वाहन की टक्कर से ये हादसा हुआ। इस हादसे में कैटरिंग कारीगर, उनके दो बेटे, दो भांजे और एक दोस्त की जान चली गयी। इस घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो उनका रो—रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। घटना के बाद पुलिस ने किसी तरह से सभी शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं, इस घटना में घायल महिलाओं को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पढ़ें :- IND vs SA Final ODI: आज वनडे सीरीज के निर्णायक मैच में भारत-साउथ अफ्रीका की होगी भिड़ंत; जानें- कब और कहां देख पाएंगे लाइव

हादसे में इको सवार आगरा के थाना बसोनी के गांव हरलालपुरा निवासी धर्मवीर सिंह, उनके पुत्र रोहित और आर्यन की मृत्यु हो गई। इसके साथ ही, महोबा के गांव बढ़पुरा हुसैद निवासी दलवीर उर्फ छुल्ले व उनके भाई पारस सिंह तोमर और रोहित के एक दोस्त की मृत्यु हो गई। वहीं, इस हादसे में इको सवार धर्मवीर की पत्नी सोनी व बेटी पायल गंभीर रूप से घायल हैं।

दिल्ली में रहकर कैटरिंग का करते थे काम
हादसे में मृत हरलालपुर निवासी धर्मवरी परिवार के साथ दिल्ली में रहता था और वहां पर कै​टरिंग का काम करते थे। बताया जा रहा है कि, धर्मवीर परिवार के साथ बटेश्वर में अखंड रामायण पाठ और भंडारा कराने के लिए शुक्रवार देर रात घर के लिए निकले थे। उनके कहने पर बटेश्वर में धर्मशाला बुक कर दी थी। परिजनों ने बताया कि रात 3 बजे के करीब यमुना एक्सप्रेस वे पर मथुरा के बलदेव में अज्ञात वाहन से कार टकरा गई। उन्होंने बताया कि शनिवार तड़के 4 बजे बासौनी पुलिस ने हादसे की सूचना दी। जिस पर परिवार के लोग मथुरा की ओर दौड़ पड़े। गांव में मातम पसर गया है।

 

पढ़ें :- चिराग पासवान की पार्टी के जिलाध्यक्ष ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर किया दुष्कर्म, पुलिस ने पाॅक्सो एक्ट में किया गिरफ्तार
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...