1. हिन्दी समाचार
  2. यात्रा
  3. Traveling in November : नवंबर में एक्सप्लोर करें हरी-भरी पहाड़ियां, मौसम सुहावना रहता है

Traveling in November : नवंबर में एक्सप्लोर करें हरी-भरी पहाड़ियां, मौसम सुहावना रहता है

Traveling in November: Explore lush green hills; the weather is pleasant. नवंबर का महीना हरी-भरी पहाड़ियों और सुहावने मौसम का आनंद लेने के लिए सबसे बेहतरीन समय है। अगर आप नवंबर में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यह महीना देश की खूबसूरत जगहों को एक्सप्लोर करने के लिए शानदार हो सकता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Traveling in November :  नवंबर का महीना हरी-भरी पहाड़ियों और सुहावने मौसम का आनंद लेने के लिए सबसे बेहतरीन समय है। अगर आप नवंबर में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यह महीना देश की खूबसूरत जगहों को एक्सप्लोर करने के लिए शानदार हो सकता है।
यदि आप नवंबर में शानदार वादियों और खुशनुमा मौसम का अनुभव करना चाहते हैं, तो भारत के ये दक्षिण और पश्चिमी घाट के हिल स्टेशन आपके लिए सबसे बेहतरीन विकल्प हैं।

पढ़ें :- थाईलैंड घूमने जा रहे हैं? पैकिंग से लेकर वीजा और लोकल नियमों तक, ये जरूरी टिप्स जरूर जान लें

शिलांग
अगर आप नवंबर में पूर्वोत्तर भारत की यात्रा करना चाहते हैं, तो शिलांग आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। मेघालय की राजधानी शिलांग और आसपास के इलाकों में चेरी ब्लॉसम के गुलाबी और सफेद फूलों की खूबसूरती देखने को मिलती है। यहां का सुहावना मौसम, हरी-भरी पहाड़ियां और खूबसूरत झीलें इस यात्रा को यादगार बना सकती हैं।

दिन का तापमान लगभग 15°C से 25°C के बीच रहता है, जबकि रातें और सुबह काफी ठंडी होती हैं और तापमान 8°C से 12°C तक गिर सकता है। आप एलिफेंट फॉल्स, उमियाम झील, वार्ड्स लेक और पुलिस बाजार घूम सकते हैं।

आस-पास की यात्रा
यहां से चेरापुंजी और डाउकी (Dawki) की यात्रा करना भी बहुत आसान और शानदार रहता है।

कच्छ
गुजरात का कच्छ आपके लिए अच्छा विकल्प है। यहां का सफेद रण नमक से बना विशाल मैदान है, जो दूर तक फैला हुआ दिखाई देता है। खुले आसमान के नीचे सफेद धरती का नजारा खासकर सूर्योदय, सूर्यास्त और पूर्णिमा की रात में बेहद आकर्षक हो सकता है।

पढ़ें :- pink cold mountains outing :  गुलाबी ठंड में पहाड़ों पर कम बजट में घूमने का मजा दोगुना , बेहद रोमांटिक लगता है

रण उत्सव 2026-27 का आयोजन 1 नवंबर 2026 से 7 मार्च 2027 तक निर्धारित है। यहां टेंट सिटी में ठहरने, गुजराती और कच्छी व्यंजनों का स्वाद लेने, लोक संगीत, पारंपरिक नृत्य और हस्तशिल्प देखने का अवसर मिलता है।

मौसम और तापमान
नवंबर में यहां का तापमान आमतौर पर 16°C से 34°C के बीच रहता है। दिन में मौसम सुहावना और रातें ठंडी होती हैं।

 

 

पढ़ें :- राहुल गांधी 'पार्ट टाइम पॉलिटिशियन और फुल टाइम ट्रैवलर...,' रिजीम चेंज को लेकर शिवराज सिंह चौहान का हमला
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...