1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मेरठ में बारिश और भूकंप में गिरा पेड़, बाइक सवार बच्ची की मौत और पिता गंभीर रूप से घायल

मेरठ में बारिश और भूकंप में गिरा पेड़, बाइक सवार बच्ची की मौत और पिता गंभीर रूप से घायल

यूपी (UP) के मेरठ जिले में बारिश और भूकंप (Earthquake) के बीच एक दर्दनाक हादसा हो गया है। किला परीक्षितगढ़ रोड (Kila Parikshitgarh Road) पर एक बड़ा पेड़ अचानक बाइक पर गिर गया, जिससे बाइक पर सवार ढाई साल की बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पिता गंभीर रूप से घायल हो गया।

By santosh singh 
Updated Date

मेरठ। यूपी (UP) के मेरठ जिले में बारिश और भूकंप (Earthquake) के बीच एक दर्दनाक हादसा हो गया है। किला परीक्षितगढ़ रोड (Kila Parikshitgarh Road) पर एक बड़ा पेड़ अचानक बाइक पर गिर गया, जिससे बाइक पर सवार ढाई साल की बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पिता गंभीर रूप से घायल हो गया।

पढ़ें :- बीजेपी को बड़ा झटका,पूर्व सांसद के बाद अब पूर्व विधायक कुशाग्र सागर ने भी छोड़ी पार्टी, फेसबुक पर डाली लंबी-चौड़ी पोस्ट

घटना गुरुवार दोपहर की है, जब क्षेत्र में तेज बारिश हो रही थी और उसी समय भूकंप (Earthquake) के झटके भी महसूस किए गए। चश्मदीदों के अनुसार, भूकंप (Earthquake) के कंपन के दौरान पेड़ सड़क की ओर झुका और गिर गया, ठीक उसी समय बाइक वहां से गुजर रही थी। घायल पिता को मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। परिवार पर इस हादसे से गहरा सदमा टूटा है। मासूम बच्ची की मौत ने हर किसी को भावुक कर दिया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...