1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Trouble : अब YouTube पड़ा ठप, यूजर्स एप और वेबसाइट नहीं कर पा रहे है एक्सेस

Trouble : अब YouTube पड़ा ठप, यूजर्स एप और वेबसाइट नहीं कर पा रहे है एक्सेस

हाल ही में माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) की सर्विस पूरी दुनिया में ठप पड़ी थी। इसके बाद अब YouTube के ठप होने की खबर है। YouTube यूजर्स को एप और वेबसाइट दोनों पर दिक्कत हो रही है। लोग एप और साइट दोनों को एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। हाल ही में माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) की सर्विस पूरी दुनिया में ठप पड़ी थी। इसके बाद अब YouTube के ठप होने की खबर है। YouTube यूजर्स को एप और वेबसाइट दोनों पर दिक्कत हो रही है। लोग एप और साइट दोनों को एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं। DownDetector के मुताबिक आज यानी 22 जुलाई को दोपहर 1.30 बजे से लोगों को YouTube पर दिक्कत हो रही है।

पढ़ें :- Navratri Special Train : नवरात्र पर माँ विंध्यवासिनी देवी के दर्शन हुआ आसान, लखनऊ से रोज रात एक बजे चलेगी स्पेशल ट्रेन

रिपोर्ट के मुताबिक सबसे ज्यादा दिक्कत YouTube एप के साथ हो रही है। 33 फीसदी यूजर्स ने वीडियो अपलोड में हो रही दिक्कत को लेकर शिकायत की है, वहीं 23 फीसदी ने वेबसाइट को लेकर शिकायतें की है। YouTube के सपोर्ट पेज पर इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है।

पढ़ें :- आईपीएल शुरू होने से पहले हैदराबाद टीम को लगा तगड़ा झटका, कप्तान कमिंस हुए बाहर, ईशान किशन करेंगे कप्तानी

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...