1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. “सत्य मेरा अस्त्र है और सत्य ही मेरा आसरा…” जमानत मिलने के बाद राहुल गांधी की आई पहली प्रतिक्रिया

“सत्य मेरा अस्त्र है और सत्य ही मेरा आसरा…” जमानत मिलने के बाद राहुल गांधी की आई पहली प्रतिक्रिया

मानहानि मामले में कांग्रेस नेता रहाुल गांधी को सोमवार जमानत मिल गई है। जमानत मिलने के बाद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की पहली प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि, ये ‘मित्रकाल’ के विरुद्ध, लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है। इस संघर्ष में, सत्य मेरा अस्त्र है, और सत्य ही मेरा आसरा।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। मानहानि मामले में कांग्रेस नेता रहाुल गांधी को सोमवार जमानत मिल गई है। जमानत मिलने के बाद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की पहली प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि, ये ‘मित्रकाल’ के विरुद्ध, लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है। इस संघर्ष में, सत्य मेरा अस्त्र है, और सत्य ही मेरा आसरा।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : रायबरेली से नामांकन के बाद भावुक हुए राहुल गांधी, कहा- मां ने भरोसे से सौंपी परिवार की कर्मभूमि

पढ़ें :- अमेठी से गांधी परिवार का ना लड़ना इस बात का संकेत है कि कांग्रेस पार्टी चुनाव से पहले ही हार स्वीकार कर चुकी है: स्मृति ईरानी 

इसके साथ ही प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है कि, सूरमा नहीं विचलित होते, क्षण एक नहीं धीरज खोते, विघ्नों को गले लगाते हैं, कांटों में राह बनाते हैं। इससे पहले राहुल गांधी (Rahul Gandhi) सोमवार दोपहर में बहन प्रियंका गांधी के साथ फ्लाइट से सूरत पहुंचे थे और निचली अदालत के फैसले के खिलाफ अपील दायर करने को लेकर सत्र अदालत के लिए रवाना हुए।

राहुल के साथ तीन राज्यों के मुख्यमंत्री
बता दें कि, राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के सूरत पहुंचने के दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता मौजूद हैं। इनमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शामिल हैं। इसके अलावा भी पार्टी के कई दिग्गज नेता राहुल के समर्थन में सूरत पहुंचे हैं।

पढ़ें :- मणिपुर हिंसा के एक साल पूरे, पर सत्ता के अहंकार में चूर पीएम मोदी वहां आज तक नहीं गए : कांग्रेस

हमें न्यायपालिका पर भरोसारू गहलोत
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, हमें न्यायपालिका पर भरोसा है। हम यहां अपनी एकता दिखाने आए हैं। हम देश को बचाने के लिए ‘सत्याग्रह‘ कर रहे हैं। देश देख रहा है कि इंदिरा गांधी के पोते और राजीव गांधी के बेटे राहुल गांधी के साथ आज कैसा व्यवहार किया जा रहा है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...