1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. make Dhokla for fasting: नवरात्रि व्रत में ट्राई करें समा के चावल और साबूदाने का ढोकला, ये है इसकी आसान रेसिपी

make Dhokla for fasting: नवरात्रि व्रत में ट्राई करें समा के चावल और साबूदाने का ढोकला, ये है इसकी आसान रेसिपी

आज नवरात्रि का पांचवां दिन हैं। आज के दिन मां दुर्गा के 5वें स्वरूप यानी मां स्कंदमाता की पूजा की जाती है। धार्मिक पुराणों के अनुसार, भगवान स्कन्द की माता होने के कारण इन्हें स्कंदमाता के नाम से जाना जाता है। देवी स्कंदमाता को सफेद रंग अत्यंत पसंद है, जो शांति और सुख का प्रतीक है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

make Dhokla for fasting: आज नवरात्रि का पांचवां दिन हैं। आज के दिन मां दुर्गा के 5वें स्वरूप यानी मां स्कंदमाता की पूजा की जाती है। धार्मिक पुराणों के अनुसार, भगवान स्कन्द की माता होने के कारण इन्हें स्कंदमाता के नाम से जाना जाता है। देवी स्कंदमाता को सफेद रंग अत्यंत पसंद है, जो शांति और सुख का प्रतीक है।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

दिन के अनुसार आज आपके व्रत का पांचवा दिन है। आज हम आपके लिए व्रत में खाये जाने वाला ढोकला बनाने की रेसिपी लेकर आये है। जो न सिर्फ आपकी जुबान के स्वाद को बढ़ाएगी बल्कि एनर्जी भी पहुंचाएगी। तो चलिए जानते है इसे बनाने का तरीका।

 

व्रत वाला ढोकला बनाने के लिए सामग्री

दो कप सामा चावल
एक कप साबूदाना
नींबू का रस
दो चम्मच चीनी
एक चम्मच बेकिंग पाउडर
एक चम्मच सेंधा नमक
चार चम्मच घी
कड़ी पत्ता
आधा कप दही
एक कप पानी

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

व्रत वाला ढोकला बनाने का तरीका

व्रत वाला ढोकला बनाने के लिए सबसे पहले सामा के चावल को अच्छी तरह से पानी में धोए और साबूदाने के साथ मिक्सर में अच्छी तरह से पीस लें। जब इसकी कंसिस्टेंसी पाउडर फॉर्म में हो जाए तो फिर साबूदाना और सामा चावल को एक साथ मिक्स करें।

अब इसमें पानी डालें और फिर इसे भिगोएं। इसे फ्रिज में कुछ देर के लिए रख दें। ध्यान रखें कि इसकी कंसिस्टेंसी ना ज्यादा गाढ़ी होनी चाहिए ना ही ज्यादा पतली होनी चाहिए। अब इसे फ्रीज से निकाले और बेकिंग पाउडर मिलाएं। अब एक बर्तन को ग्रीस करें और फिर इसमें बैटर डालें।

अब गैस या ओवन में इसे अच्छे से स्टीम करें। इसके पकने के बाद इसे प्लेट में निकाल दें। अब आपकों तड़का लगाने के लिए एक पैन में घी गर्म करना है और फिर इसमें हरी मिर्च, कड़ी पत्ता चटकाकर ढोकले पर चारों तरफ से डालना है। अब आपका व्रत वाला ढोकला बिल्कुल तैयार हैं।

पढ़ें :- पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामना, कहा- प्रकाश का ये पर्व अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का परिचय है
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...