1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. वीकेंड में डेजर्ट में ट्राई करें शकरकंदी का हलवा, ये है बनाने का तरीका

वीकेंड में डेजर्ट में ट्राई करें शकरकंदी का हलवा, ये है बनाने का तरीका

शकरकंदी में विटामिन, फाइबर, विटामिन ए, विटामिन सी, और कई पोषक तत्व पाये जाते हैं। जो शरीर को फायदा पहुंचाते है। आज हम आपको शकरकंदी की खीर बनाने का तरीका बताने जा रहे है। जो खाने में बहुत ही टेस्टी होती है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

शकरकंदी स्वाद में मीठी और बहुत टेस्टी होती है। कई लोग इसे भून कर या उबाल कर खाना पसंद करते हैं। वहीं शकरकंदी की कई डिशेज भी बनाते है। शकरकंदी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है। शकरकंदी में विटामिन, फाइबर, विटामिन ए, विटामिन सी, और कई पोषक तत्व पाये जाते हैं। जो शरीर को फायदा पहुंचाते है। आज हम आपको शकरकंदी की खीर बनाने का तरीका बताने जा रहे है। जो खाने में बहुत ही टेस्टी होती है।

पढ़ें :- मार्केट में  स्टिकर लगे मिलने वाले फल और सब्जियां, क्या ये सच में हैं खतरनाक?

शकरकंद की टेस्‍टी खीर बनाने के लिए सामग्री

1 बड़ा चम्मच घी
7 बादाम कटे हुए
5 काजू कटे हुए
4 मध्यम आकार की शकरकंदी
1 लीटर दूध
4 बड़े चम्मच चीनी
4 हरी इलायची दरदरा पिसी हुई
केसर, चिरौंजी

शकरकंद की टेस्‍टी खीर बनाने का तरीका

शकरकंद की खीर बनाने के लिए सबसे पहले शकरकंद को छील लें। फिर इसे कद्दूकस से कस लें। एक कड़ाही में घी डालें और फिर इस कसे हुए शकरकंद को इसमें डाल कर भून लें। इसके बाद एक बर्तन में दूध गरम करें।

पढ़ें :- गर्मियों में स्किन को ठंडा और ग्लोइंग रखने के लिए खाएं ये फल

जब यह खूब गरम हो जाए तो इसमें चीनी डाल दें। इसके बाद इसमें शकरकंद को डाल दें। फिर इसे कुछ देर चलाते रहें और तब तक पकाएं जब तक कि दूध आधा न रह जाए। इसमें कटे हुए काजू, बादाम, केसर, चिरौंजी आदि भी डाल दें। जब यह गाढ़ी हो जाए तो चूल्‍हा बंद कर दें। ठंडी होने पर इसे सर्व करें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...