1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Mix Fry Vegetable Recipe: आज लंच या डिनर में ट्राई करें रंग बिरंगी सब्जियों और स्वाद से भरपूर फ्राई वेजीटेबल की रेसिपी

Mix Fry Vegetable Recipe: आज लंच या डिनर में ट्राई करें रंग बिरंगी सब्जियों और स्वाद से भरपूर फ्राई वेजीटेबल की रेसिपी

मिक्स फ्राई वेज हर किसी को खूब पसंद होती है। देखने में रंग बिरंगी और खाने में गजब का स्वाद होता है। होटलों और रेस्टोरेंट में बहुत ही महंगी मिलती है। अब आपको इसे खाने के लिए अधिक पैसे नहीं खर्च करने पड़ेंगे।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Mix Fry Vegetable Recipe: मिक्स फ्राई वेजीटेबल हर किसी को खूब पसंद होती है। देखने में रंग बिरंगी और खाने में गजब का स्वाद होता है। होटलों और रेस्टोरेंट में बहुत ही महंगी मिलती है। अब आपको इसे खाने के लिए अधिक पैसे नहीं खर्च करने पड़ेंगे।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

क्योंकि आज हम आपको फ्राई वेजिटेबल घर में बनाने का तरीका बताने जा रहे है। जिसे आप बहुत ही आसानी से तैयार कर सकते है और परिवार के साथ इसका आनंद ले सकते है। तो चलिए जानते इसे बनाने का तरीका।

फ्राई वेजीटेबल बनाने के लिए जरुरी सामग्री

सूरजमुखी का तेल 2 बड़े चम्मच,
अदरक एक चम्मच कद्दूकस की हुई,
1 गाजर लंबी और पतली कटी हुई,
लाल शिमला मिर्च पतली कटी हुई,
पीली शिमला मिर्च पतली कटी हुई,
हरी शिमला मिर्च पतली कटी हुई,
हरी जुकिनी पतली कटी हुई,
पीली जुकिनी पतली कटी हुई,
स्वीट कॉर्न आधा कप,
शेजवान सॉस 1 छोटा चम्मच,
सोया सॉस 2 बड़े चम्मच,
काली मिर्च पाउडर एक चौथाई चम्मच,
नमक स्वादानुसार

फ्राई वेजीटेबल बनाने का तरीका

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

फ्राई वेजिटेबल बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही में तेल डालकर गर्म करें। गर्म तेल में कद्दूकस की हुई अदरक डालकर भूनें। अब उसमें 1 गाजर, सभी प्रकार की शिमला मिर्च, दोनों तरह की जुकिनी और कॉर्न डालकर थोड़ी देर तक भूनें।

जब सभी सब्जियां भुन जाए तो उसमें शेजवान सॉस, सोया सॉस और काली मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। जब सभी चीजें अच्छी तरह फ्राई हो जाए तो उसमें नमक डालकर मिक्स करें। अब गैस को बंद कर तैयार फ्राई वेजिटेबल को सर्व करें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...