1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Turkey Russian plane engine fire : तुर्की में उतरने के बाद रूसी विमान के इंजन में लगी आग सभी , 95 यात्रियों को निकाला गया

Turkey Russian plane engine fire : तुर्की में उतरने के बाद रूसी विमान के इंजन में लगी आग सभी , 95 यात्रियों को निकाला गया

दक्षिणी तुर्की के अंताल्या हवाई अड्डे पर उतरने के बाद एक रूसी विमान के इंजन में आग लग गई। विमान में सवार 95 यात्रियों और चालक दल को सुरक्षित निकाल लिया गया।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Turkey Russian plane engine fire : दक्षिणी तुर्की के अंताल्या हवाई अड्डे पर उतरने के बाद एक रूसी विमान के इंजन में आग लग गई। विमान में सवार 95 यात्रियों और चालक दल को सुरक्षित निकाल लिया गया। खबरों के अनुसार, अजीमुथ एयरलाइंस द्वारा संचालित सुखोई सुपरजेट 100 प्रकार के विमान ने रविवार को सोची से उड़ान भरी थी और इसमें 89 यात्री और चालक दल के छह सदस्य सवार थे। खबरों के अनुसार, स्थानीय समयानुसार रात 9:34 बजे विमान के उतरने के बाद पायलट ने आपातकालीन कॉल की और हवाई अड्डे के बचाव और अग्निशमन दल ने आग को तुरंत बुझा दिया।

पढ़ें :- U19 World Cup Final : भारत अंडर 19 विश्व कप का छठी बार बना चैंपियन,वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी के आगे अंग्रेज पस्त

आग लगने का कारण तत्काल पता नहीं चल पाया है। परिवहन मंत्रालय ने कहा कि विमान को रनवे से हटाने के प्रयास जारी हैं। हवाई अड्डे पर विमानों के आगमन को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है, जबकि प्रस्थान सेना द्वारा संचालित रनवे से हो रहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...