1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. TV App ‘X’ : अब टीवी ऐप ‘X’ पर देख सकेंगे अपने फेवरिट शोज ,  दूसरे OTT ऐप्स को मिलेगी चुनौती

TV App ‘X’ : अब टीवी ऐप ‘X’ पर देख सकेंगे अपने फेवरिट शोज ,  दूसरे OTT ऐप्स को मिलेगी चुनौती

छोटे स्क्रीन से लेकर बड़े स्क्रीन तक X सब कुछ बदल रहा है। जल्द ही दर्शक X TV ऐप के साथ  अपने स्मार्ट टीवी पर रीयल-टाइम, आकर्षक कंटेंट देख सकेगे।

By अनूप कुमार 
Updated Date

TV App ‘X ’ : छोटे स्क्रीन से लेकर बड़े स्क्रीन तक X सब कुछ बदल रहा है। जल्द ही दर्शक X TV ऐप के साथ  अपने स्मार्ट टीवी पर रीयल-टाइम, आकर्षक कंटेंट देख सकेगे। यह बड़ी स्क्रीन पर उच्च-गुणवत्ता वाले, इमर्सिव मनोरंजन अनुभव होगा। अब यूजर्स अपने टीवी पर एक्स को चला सकेंगे। एक्स के मालिक एलन मस्क (Elon Musk) ने कन्फर्म भी कर दिया है। उन्होंने एक्स पर मंगलवार को बताया कि एक्स टीवी ऐप का बीटा वर्जन एंड्रॉइड टीवी के लिए पहले ही लाइव किया जा चुका है।

पढ़ें :- OPPO Reno 17 Pro : 9 नवंबर को लॉन्च होंगे OPPO के ये फोन, जानें कैमरा और डिस्प्ले के साथ कीमत

हालांकि, ऐप किस दिन लॉन्च होगी उस तिथि की पुष्टि नहीं की गई है लेकिन यह अलग-अलग डिवाइसों पर अलग-अलग समय पर आ सकता है। बीटा वर्जन के लिए भी ऐसा ही किया गया है। अमेजन में यह ऐप उनके डिवाइस पर जुलाई के अंत में ही आ गयी थी जबकि एलजी पर यह 29 अगस्त को आई। यूजर्स एक्स टीवी पर अपने पसंदीदा शॉ को रीप्ले कर देख सकेंगे, रिकॉर्ड कर सकेंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...