अगर आप कॉलेज स्टूडेंट्स हैं तो आपके लिए कम कीमत और बेस्ट माइलेज वाली TVS जुपिटर 110 एक शानदार ऑप्शन है। यह स्कूटर अपने स्मूद परफॉर्मेंस, बढ़िया माइलेज और कम्फर्टेबल राइड के लिए जाना जाता है।
TVS Jupiter 110 : अगर आप कॉलेज स्टूडेंट्स हैं तो आपके लिए कम कीमत और बेस्ट माइलेज वाली TVS जुपिटर 110 एक शानदार ऑप्शन है। यह स्कूटर अपने स्मूद परफॉर्मेंस, बढ़िया माइलेज और कम्फर्टेबल राइड के लिए जाना जाता है।
कीमत
TVS Jupiter 110 की कीमत TVS Jupiter 110 की एक्स-शोरूम कीमत भारत में ₹73,400 से शुरू होकर ₹84,750 तक जाती है। दिल्ली जैसे शहरों में ऑन-रोड प्राइस ₹80,000 से ₹95,000 के आसपास रहता है। इतनी कम कीमत में इतने फीचर्स और परफॉर्मेंस मिलना TVS Jupiter 110 को कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए सबसे अफोर्डेबल स्कूटर बनाता है।
एयर-कूल्ड इंजन
इंजन और परफॉर्मेंस TVS Jupiter 110 में नया 113.3 cc सिंगल सिलेंडर, 4-स्ट्रोक, एयर-कूल्ड इंजन है, जो फ्यूल इंजेक्शन के साथ आता है। ये इंजन 8.02 PS का पावर और 9.2 Nm टॉर्क जेनरेट करता है। इसके अलावा TVS का पेटेंटेड iGo Assist सिस्टम स्टार्टर मोटर-जनरेटर से 0.6 Nm एक्स्ट्रा टॉर्क बूस्ट देता है। इससे तेज पिकअप मिलता है और ओवरटेकिंग आसान हो गया है। CVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ इसकी टॉप स्पीड 82 kmph तक है। कुल मिलाकर, कॉलेज अप-डाउन के लिए ये इंजन परफेक्ट है।
माइलेज
TVS Jupiter 110 का ARAI क्लेम माइलेज 48 kmpl है, लेकिन रियल वर्ल्ड टेस्ट में 50-61 kmpl तक मिलता है। iGo Assist और आईडल स्टार्ट-स्टॉप सिस्टम की वजह से 10% ज्यादा माइलेज मिलता है। 5.1 लीटर फ्यूल टैंक के साथ कॉलेज कम्यूट आसानी से हो जाता है।