1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. बक्सर के सरकारी स्कूल में छात्राओं से यौन शोषण का आरोप, दो शिक्षक निलंबित; हेडमास्टर गिरफ्तार

बक्सर के सरकारी स्कूल में छात्राओं से यौन शोषण का आरोप, दो शिक्षक निलंबित; हेडमास्टर गिरफ्तार

एक तरफ जहां देशभर में शिक्षक दिवस की तैयारियां चल रही हैं, वहीं बिहार के बक्सर से आई एक खबर ने शिक्षा के मंदिर और गुरु-शिष्य के रिश्ते दोनों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सरकारी स्कूल के दो शिक्षकों पर नाबालिग छात्राओं के साथ दुष्कर्म जैसे गंभीर आरोप लगे हैं।

By Kalpna Pandey 
Updated Date

बक्सर: बिहार के बक्सर जिले से शिक्षक और छात्र के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने वाला गंभीर मामला सामने आया है। डुमरांव प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय में दो शिक्षकों पर नाबालिग छात्राओं के साथ यौन शोषण और आपत्तिजनक वीडियो से जुड़े गंभीर आरोप लगाए गए हैं। मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने दोनों शिक्षकों को निलंबित कर दिया, जबकि विद्यालय के प्रधानाध्यापक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पढ़ें :- Video-स्वास्थ्य मंत्री के निशांत कुमार को माला पहनाने की होड़ में नेताजी की चोर ने उड़ाई 7 लाख की चेन,पुलिस ने दर्ज किया मामला

आरोपी शिक्षकों की पहचान अरविंद कुमार और वीरेंद्र प्रसाद के रूप में बताई गई है। शिकायत में छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार, आपत्तिजनक वीडियो प्रसारित करने और ऑडियो रिकॉर्डिंग के जरिए धमकी देने जैसे आरोप शामिल हैं।

शिकायत के बाद शुरू हुई जांच

जानकारी के मुताबिक, स्थानीय स्तर पर कुछ वीडियो क्लिप सामने आने के बाद मामला चर्चा में आया जिसके बाद ग्रामीणों ने दोनों शिक्षकों को पकड़कर पीटा भी था और फिर दोनों शिक्षकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद डुमरांव के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने 31 अगस्त को अपनी जांच रिपोर्ट जिला शिक्षा पदाधिकारी को सौंपी। जांच के बाद 2 सितंबर को दोनों शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी किए गए।

हालांकि, मामले में एक महत्वपूर्ण दावा भी सामने आया है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक की रिपोर्ट में कहा गया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिखाई दे रही लड़की उस स्कूल की छात्रा नहीं है। ऐसे में वीडियो से जुड़े आरोपों की वास्तविकता जांच का विषय बनी हुई है।

हेडमास्टर पर भी गंभीर आरोप

विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोहम्मद इमाम अली अंसारी को गिरफ्तार किया गया है। उन पर मामले को दबाने और आरोपी शिक्षकों को बचाने या भगाने की कोशिश करने का आरोप है।  खास बात यह है कि मोहम्मद इमाम अली अंसारी को इसी साल शिक्षक दिवस के मौके पर सम्मानित करने के लिए चुना गया था, अब प्रशासन ने उनका नाम पुरस्कार की सूची से हटाने की सिफारिश की है।

पढ़ें :- एक बिहारी का अनूठा जुगाड़ देखिए, चोरी के डर से घर के टैरस पर ही चढ़ा दी Scorpio!

JDU और RJD नेताओं ने की कड़ी सजा की मांग

JDU नेता श्याम रजक ने घटना को बेहद दुखद और शर्मनाक बताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

वहीं RJD नेता शक्ति सिंह यादव ने दावा किया कि 12 छात्राएं शोषण का शिकार हुई हैं और कहा कि सिर्फ निलंबन काफी नहीं, दोषियों को ऐसी सजा मिले जो नजीर बने।

पढ़ें :- सावन की आखिरी सोमवार पर सिंहेश्वर धाम में हड़कंप, भीड़ बेकाबू होने से 6 श्रद्धालु घायल

फिलहाल पुलिस और प्रशासन की जांच के बाद ही यह साफ हो सकेगा कि लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है और पूरे मामले में किसकी क्या भूमिका रही।

 

पढ़ें :- बिहार के मंत्री जी का गज़ब ज्ञान! श्रवण कुमार बोले- चीनी के दाम बढ़ने से नहीं पड़ेगा फर्क, आजकल सब हो रहे डायबिटीज के शिकार...
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...