1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी ATS की बड़ी सफलता : पाकिस्तानी गैंगस्टरों और ISI के लिए काम करने वाले दो आतंकी नोएडा से गिरफ्तार

यूपी ATS की बड़ी सफलता : पाकिस्तानी गैंगस्टरों और ISI के लिए काम करने वाले दो आतंकी नोएडा से गिरफ्तार

Two Terrorists Arrested in Noida : उत्तर प्रदेश एंटी-टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) ने नोएडा में दो लोगों को गिरफ़्तार किया है। आरोप है कि ये लोग पाकिस्तानी हैंडलर्स के साथ मिलकर काम कर रहे थे, जिनमें ISI के लोग भी शामिल थे। इसके अलावा, ये पड़ोसी देश के कुछ गैंगस्टर्स और "कट्टरपंथी YouTubers" के साथ भी जुड़े हुए थे।

By Abhimanyu 
Updated Date

Two Terrorists Arrested in Noida : उत्तर प्रदेश एंटी-टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) ने नोएडा में दो लोगों को गिरफ़्तार किया है। आरोप है कि ये लोग पाकिस्तानी हैंडलर्स के साथ मिलकर काम कर रहे थे, जिनमें ISI के लोग भी शामिल थे। इसके अलावा, ये पड़ोसी देश के कुछ गैंगस्टर्स और “कट्टरपंथी YouTubers” के साथ भी जुड़े हुए थे।

पढ़ें :- अखिलेश ने योगी की शेर वाली फोटो पर कसा तंज, बोले- "कोरोना काल का शेर है, इटावा की लायन सफारी ही देख आते"

उत्तर प्रदेश एंटी-टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) सोशल मीडिया के ज़रिए बनाए गए पाकिस्तानी स्लीपर सेल्स की मौजूदगी की जाँच कर रही थी। जाँच में पता चला कि दो लोग—जिनमें से एक मेरठ का और दूसरा दिल्ली का है—कथित तौर पर पाकिस्तानी ऑपरेटिव्स के सीधे संपर्क में थे और “किसी बड़ी गड़बड़ी को अंजाम देने की साज़िश रच रहे थे”। ADGP (कानून-व्यवस्था) अमिताभ यश ने बताया कि Instagram और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म्स के ज़रिए बनाए गए स्लीper सेल्स के बारे में खुफिया जानकारी मिलने के बाद ATS ने जांच शुरू की थी।

एक बयान जारी कर बताया गया है कि उत्तर प्रदेश एटीएस को आसूचना प्राप्त हो रही थी भारत में आतंकी गतिविधियो को अंजाम देने व भारत की सम्प्रभुता, एकता व अखण्डता को नष्ट करने के उद्देश्य से पाकिस्तानी गैंगस्टर जो ISI के कहने पर भारत की आंतरिक सुरक्षा को क्षति पहुंचाना चाहते हैं, से जुड़कर उन आतंकवादी संगठनों व गैंगस्टर्स के साथ मिलकर भारत के युवकों को इंस्टाग्राम व विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से स्लीपर सेल बनाने व आतंकी गतिविधियो को कारित करने हेतु उकसाने का कार्य किया जा रहा है।

इस आसूचना को एटीएस की टीम द्वारा विकसित करने पर यह तथ्य प्रकाश में आए कि पाकिस्तान की खुफिया एजेन्सी ISI के निर्देश पर पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी, आबिद जट व कट्टरपंथी पाकिस्तानी यूट्यूबर्स द्वारा विभिन्न सोशल मीडिया के माध्यम से भारतीय नौजवान लडको को निशाना बनाकर व रेडिक्लाइज करके व आर्थिक लाभ का लालच देकर भारत कि आंतरिक शांति व सद्भाव को बिगाड़ने की योजना बना रहे हैं। ये लोग भारतीय नौजवानो को संवेदनशील स्थलों की रेकी करके उनके निर्देश पर आतंकी हमला करने एवं कुछ एक्स मुस्लिम्स व अन्य लोगों को अत्याधुनिक हथियारों से मारने के लिए उकसा रहे हैं। इस कुत्सित षड्यंत्र के प्रभाव में आकर मेरठ निवासी तुषार चौहान उर्फ हिज्बुल्ला अली खान व दिल्ली निवासी समीर खान भी पाकिस्तानी गैंगस्टर्स शहजाद भट्टी, आबिद जट आदि के सीधे संपर्क में है व कोई बड़ी विध्वंसक घटना कारित करने की योजना बना रहे है।

इस असूचना को विकसित करने से प्राप्त तथ्यो को पुष्ट करने के उपरांत आज दिनांक 23.04.26 को तुषार उर्फ हिज्बुल्ला व समीर खान उपरोक्त को एटीएस कि टीम द्वारा नोएडा से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से एक अदद पिस्टल मय 5 जिंदा कारतूस व एक चाकू भी बरामद हुआ।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...