1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UGC NET June 2026 : एनटीए ने यूजीसी नेट से जुड़ी एडवाइजरी जारी की, अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले जरूर पढ़ें

UGC NET June 2026 : एनटीए ने यूजीसी नेट से जुड़ी एडवाइजरी जारी की, अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले जरूर पढ़ें

UGC NET June 2026 : राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (UGC NET) जून 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। एजेंसी ने कहा है कि परीक्षा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 20 मई 2026 रात 11:50 बजे तक खुली रहेगी। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं की है, उन्हें जल्द से जल्द अपना फॉर्म भरने की सलाह दी गई है।

By santosh singh 
Updated Date

UGC NET June 2026 : राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (UGC NET) जून 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। एजेंसी ने कहा है कि परीक्षा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 20 मई 2026 रात 11:50 बजे तक खुली रहेगी। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं की है, उन्हें जल्द से जल्द अपना फॉर्म भरने की सलाह दी गई है।

पढ़ें :- UGC-NET की तीन परीक्षाएं रद्द होने पर भड़के राहुल गांधी, कहा-मोदी जी, देखिए आपकी NTA ने अभी क्या किया है?

परीक्षा शुल्क का भुगतान करना जरूरी

एनटीए के अनुसार, उम्मीदवारों को सबसे पहले ऑनलाइन आवेदन पत्र सही तरीके से भरना होगा और निर्धारित परीक्षा शुल्क का भुगतान करना जरूरी होगा। इसके बाद उम्मीदवारों को कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करके अपने पास सुरक्षित रखना चाहिए, ताकि भविष्य में जरूरत पड़ने पर उसका उपयोग किया जा सके। एनटीए ने यह भी स्पष्ट किया है कि केवल उन्हीं उम्मीदवारों की आवेदन प्रक्रिया पूरी मानी जाएगी, जिन्होंने सफलतापूर्वक परीक्षा शुल्क जमा कर दिया होगा। अधूरी प्रक्रिया वाले आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

शुल्क भुगतान के बाद नहीं मिलेगा संशोधन का अवसर

एजेंसी ने साफ कहा है कि फीस जमा करने के बाद आवेदन फॉर्म में किसी प्रकार का बदलाव करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसलिए उम्मीदवारों को आवेदन करते समय सभी जानकारी बहुत ध्यान से भरनी चाहिए। खासतौर पर नाम, पिता और माता का नाम, सामाजिक श्रेणी, पीडब्ल्यूडी स्टेटस, लिखने में कठिनाई की स्थिति, स्क्राइब की आवश्यकता, चुना गया विषय और परीक्षा शहर जैसी जानकारियों को सावधानीपूर्वक जांचना जरूरी है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा से जुड़े नए अपडेट और जरूरी सूचनाओं के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें।

पढ़ें :- NEET-UG 2026 पेपर लीक: CBI का बड़ा दावा, पर्चियों और NCERT के निशानों से छात्रों तक पहुंचाए गए सवाल

29 अप्रैल से जारी है आवेदन प्रक्रिया

यूजीसी नेट (UGC NET) जून 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया आज, 29 अप्रैल से शुरू होकर 20 मई तक चलेगी। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित समय सीमा के भीतर आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा 22 से 30 जून के बीच सीबीटी मोड में होगी। परीक्षा 85 विषयों के लिए आयोजित होगी। एग्जाम सिटी की जानकारी 10 जून तक जारी कर दी जाएगी, जबकि एडमिट कार्ड 15 जून 2026 तक उपलब्ध करा दिए जाएंगे।

यूजीसी ने एड किए नए विषय

यूजीसी (UGC) ने विषयों की सूची में नए विषय शामिल किए हैं। यूजीसी (UGC) ने बताया कि मौजूदा विषयों की सूची में सांख्यिकी (STATISTICS) विषय जोड़ा गया है। इसके अलावा, अतिरिक्त (Additional) विषयों की सूची में फॉरेस्ट्री विषय भी जोड़ा गया है। इन विषयों के पाठ्यक्रम यूजीसी (UGC) की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

पढ़ें :- नीट-यूजी 2026 री-एग्जाम पर नया बवाल, छात्रों ने लगाया नंबर घटाने का आरोप, NTA ने दावों को बताया 'फर्जी'
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...