1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. UK airports Air traffic :  ब्रिटेन के कई एयरपोर्ट पर एयर ट्रैफिक ठप , सैकड़ों उड़ानें रद्द

UK airports Air traffic :  ब्रिटेन के कई एयरपोर्ट पर एयर ट्रैफिक ठप , सैकड़ों उड़ानें रद्द

ब्रिटेन के कई एयरपोर्ट पर मंगलवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब Air traffic ठप होने की वजह से सैकड़ों उड़ानें रद्द कर दी गई। जिसके चलते लंदन-मैनचेस्टर समेत कई एयरपोर्ट पर यात्री परेशान दिखाई दिए।

By अनूप कुमार 
Updated Date

UK airports Air traffic :  ब्रिटेन के कई एयरपोर्ट पर मंगलवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब Air traffic ठप होने की वजह से सैकड़ों उड़ानें रद्द कर दी गई। जिसके चलते लंदन-मैनचेस्टर समेत कई एयरपोर्ट पर यात्री परेशान दिखाई दिए।  खबरों के अनुसार,ब्रिटेन के एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम में अचानक खराबी आ गई। इससे पूरे देश के एयरपोर्ट्स पर हड़कंप मच गया। हीथ्रो और गैटविक जैसे बड़े हवाई अड्डों पर 350 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द कर दी गईं। वहीं सैकड़ों उड़ानें घंटों लेट हो गईं। इस चक्कर में हजारों यात्री एयरपोर्ट्स पर ही फंसे रह गए।

पढ़ें :- Flydubai Pilot Attack: ‘कैप्टन सोना मत… हमें आपकी जरूरत है’, करीब 45 मिनट तक कैप्टन को बचाने में जुटे रहे इजरायली डेंटिस्ट, बताया आंखों देखा हाल

ब्रिटेन की नेशनल एयर ट्रैफिक सर्विसेज (NATS) ने तुरंत अपने इंजीनियरों को काम पर लगाया और कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद सिस्टम को ठीक किया। हालांकि सिस्टम बहाल होने के बाद भी उड़ानों का शेड्यूल सुधरने में काफी समय लगा और पूरे यूरोप के एयर नेटवर्क पर इसका असर पड़ा।

एयर ट्रैफिक कंट्रोल यानी एटीसी वह सिस्टम है जो हवा में उड़ रहे जहाजों को सही रास्ता दिखाता है और उन्हें आपस में टकराने से बचाता है। ब्रिटेन की नेशनल एयर ट्रैफिक सर्विसेज ने बताया कि उनके फ्लाइट प्रोसेसिंग सिस्टम में एक अचानक तकनीकी खराबी आ गई थी। इस खराबी की वजह से उड़ानों के आने-जाने का डेटा सही से प्रोसेस नहीं हो पा रहा था।

 

पढ़ें :- भारत ही नहीं ये 6 देश भी 2036 ओलंपिक की मेज़बानी की दौड़ में शामिल, IOC को होस्ट को चुनने लगेंगे ढाई साल
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...