1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. ब्रिटेन के पीएम कीर स्टार्मर दे सकते हैं इस्तीफा, जानें कौन बनेगा अगला प्रधानमंत्री?

ब्रिटेन के पीएम कीर स्टार्मर दे सकते हैं इस्तीफा, जानें कौन बनेगा अगला प्रधानमंत्री?

ब्रिटेन की राजनीति में इन दिनों बड़ा राजनीतिक संकट देखने को मिल रहा है। पिछले कई महीनों से प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर (UK PM Keir Starmer) की नेतृत्व क्षमता और उनकी कुर्सी को लेकर सवाल उठ रहे थे। अब मीडिया रिपोर्टों में दावा किया जा रहा है कि स्टार्मर सोमवार को अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा कर सकते हैं।

By santosh singh 
Updated Date

British PM Keir Starmer Resign : ब्रिटेन की राजनीति में इन दिनों बड़ा राजनीतिक संकट देखने को मिल रहा है। पिछले कई महीनों से प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर (UK PM Keir Starmer) की नेतृत्व क्षमता और उनकी कुर्सी को लेकर सवाल उठ रहे थे। अब मीडिया रिपोर्टों में दावा किया जा रहा है कि स्टार्मर सोमवार को अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा कर सकते हैं। हालांकि सरकार की ओर से इन खबरों को पूरी तरह खारिज किया गया है।

पढ़ें :- ब्रिटेन की राजनीति में हलचल, PM कीर स्टार्मर पर इस्तीफे का दबाव, लेबर पार्टी के भीतर बढ़ी बगावत

इस्तीफे की अटकलों ने बढ़ाई हलचल

ब्रिटेन के प्रतिष्ठित अखबार द ऑब्जर्वर (The Observer) की रिपोर्ट के अनुसार प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर (PM Keir Starmer) जल्द ही अपने पद से हटने का फैसला कर सकते हैं। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि यदि वह इस्तीफा देते हैं तो अपने पद छोड़ने की पूरी समय-सीमा भी सार्वजनिक कर सकते हैं। दूसरी ओर, सरकारी सूत्रों का कहना है कि प्रधानमंत्री पूरी तरह अपने प्रशासनिक कार्यों पर केंद्रित हैं और इस्तीफे की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है।

एंडी बर्नहैम की जीत से बढ़ा दबाव

19 जून को स्टार्मर के प्रमुख राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी एंडी बर्नहैम (Andy Burnham) ने संसदीय चुनाव में महत्वपूर्ण जीत दर्ज की। इस जीत के बाद बर्नहैम को लेबर पार्टी (Labour Party)  के भीतर नेतृत्व परिवर्तन की मांग को मजबूत करने का अवसर मिल गया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस घटनाक्रम ने स्टार्मर पर दबाव और बढ़ा दिया है।

पढ़ें :- भारतीय मूल के तुषार कुमार ने ब्रिटेन में रचा इतिहास, महज 23 साल की उम्र में बने एल्सट्री और बोरेहमवुड के मेयर

पत्नी और सहयोगियों से कर रहे हैं चर्चा

सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री इस समय अपने आधिकारिक ग्रामीण आवास ‘चेकर्स’ में हैं, जहां वह अपनी पत्नी और करीबी सहयोगियों के साथ भविष्य की रणनीति पर विचार-विमर्श कर रहे हैं। लेबर पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं का मानना है कि सोमवार तक स्थिति स्पष्ट हो सकती है और स्टार्मर के राजनीतिक भविष्य पर बड़ा फैसला सामने आ सकता है।

पार्टी के भीतर बढ़ता विरोध

स्टार्मर को केवल विपक्ष ही नहीं, बल्कि अपनी ही पार्टी के भीतर भी कड़े विरोध का सामना करना पड़ रहा है। हाउस ऑफ कॉमन्स (House of Commons) में लेबर पार्टी (Labour Party) के करीब एक-चौथाई सांसद उनके नेतृत्व से असंतुष्ट बताए जा रहे हैं। 100 से अधिक सांसद सार्वजनिक रूप से उनके खिलाफ आवाज उठा चुके हैं। इन सांसदों की मांग है कि प्रधानमंत्री या तो तुरंत इस्तीफा दें या फिर सम्मानजनक विदाई के लिए स्पष्ट समय-सीमा घोषित करें।

चुनौती का सामना करने को तैयार स्टार्मर

हालांकि, स्टार्मर ने हाल ही में कहा था कि वह किसी भी नेतृत्व चुनौती का मजबूती से सामना करेंगे। उन्होंने पार्टी नेताओं से आंतरिक कलह से बचने और संगठन की एकजुटता बनाए रखने की अपील भी की थी। अब सबकी नजरें सोमवार पर टिकी हैं, जब उनके भविष्य को लेकर तस्वीर साफ हो सकती है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...