1. हिन्दी समाचार
  2. जॉब्स
  3. UKMSSB Recruitment: उत्तराखंड मेडिकल सर्विस सेलेक्शन बोर्ड ने 1455 नर्सिंग ऑफिसर के पदों पर निकली भर्ती, कैंडिडेट्स ऐसे करें अप्लाई

UKMSSB Recruitment: उत्तराखंड मेडिकल सर्विस सेलेक्शन बोर्ड ने 1455 नर्सिंग ऑफिसर के पदों पर निकली भर्ती, कैंडिडेट्स ऐसे करें अप्लाई

उत्तराखंड मेडिकल सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (UKMSSB) ने 1455 नर्सिंग ऑफिसर की वेकेंसी निकाली है. इसके लिए आवेदन बोर्ड की वेबसाइट ukmssb.org पर जाकर एक अप्रैल तक किया जा सकता है.

By आराधना शर्मा 
Updated Date

UKMSSB Recruitment: उत्तराखंड मेडिकल सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (UKMSSB) ने 1455 नर्सिंग ऑफिसर की वेकेंसी निकाली है. इसके लिए आवेदन बोर्ड की वेबसाइट ukmssb.org पर जाकर एक अप्रैल तक किया जा सकता है. अधिसूचना के मुताबिक, चिकित्सा शिक्षा विभाग उत्तराखंड के राजकीय मेडिकल कॉलेजों और स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट हल्द्वानी में समूह ग के अंतर्गत नर्सिंग ऑफिसर पदों पर भर्ती की जाएगी.

पढ़ें :- यूपी पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र

आपको बता दें, उत्तराखंड में निकली नर्सिंग ऑफिसर पद पर भर्ती के लिए पुरुष एवं महिला दोनों आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए नर्सिंग में डिप्लोमा या डिग्री कोर्स किया होना चाहिए.

पदों का विवरण 

  • नर्सिंग ऑफिसर महिला – डिप्लोमा धारक के लिए 797 और डिग्रीधारक के लिए 366 वैकेंसी है.
  • नर्सिंग ऑफसर पुरुष- डिप्लोमा धारक के लिए 200 और डिग्रीधारक के लिए 92 वैकेंसी है.

आवश्यक योग्यता 

नर्सिंग ऑफिसर भर्ती के लिए बीएसससी नर्सिंग/ बीएससी (ऑनर्स) नर्सिंग किया होना चाहिए. इसके अतिरिक्त बीएससी (पोस्ट बेसिक) नर्सिंग या जीएनएम डिप्लोमा करने वाले भी आवेदन कर सकते हैं.

आयु सीमा 

आयु सीमा की बात करें तो यह 1 जुलाई 2023 को 21 से 42 साल के बीच होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स को नियम के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी.

आवेदन शुल्क 

  • अनारक्षित और उत्तराखंड के ओबीसी- 300 रुपये
  • इडब्लूएस और उत्तराखंड के SC/ST और दिव्यांग- 150 रुपये

वेतनमान 

उत्तराखंड में नर्सिंग ऑफिसर की सैलरी .44,900 से Rs.1,42,400 लाख प्रति माह होगी.

पढ़ें :- क्या UGC के नए नियमों पर सरकार लेगी यू-टर्न? केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में दिया बड़ा अपडेट

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...