HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Ukraine : रूस – यूक्रेन जंग के बीच आंद्री सिबिहा बने यूक्रेन के नए विदेश मंत्री

Ukraine : रूस – यूक्रेन जंग के बीच आंद्री सिबिहा बने यूक्रेन के नए विदेश मंत्री

रूस यूक्रेन के बीच जारी जंग के बीच  यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने आंद्री सिबिहा को नया विदेश मंत्री नियुक्त किया है। इसके पहले जेलेंस्की ने दिमित्रो कुलेबा को विदेश मंत्री पद से हटा दिया था।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Ukraine : रूस यूक्रेन के बीच जारी जंग के बीच  यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने आंद्री सिबिहा को नया विदेश मंत्री नियुक्त किया है। इसके पहले जेलेंस्की ने दिमित्रो कुलेबा को विदेश मंत्री पद से हटा दिया था। कुलेबा वही नेता हैं, जिन्होंने रूस से सस्ता तेल खरीदने पर भारत को लेकर कटाक्ष किया था। खबरों के अनुसार,  यूक्रेन की संसद ने एक नए विदेश मंत्री की नियुक्ति को बृहस्पतिवार को मंजूरी दे दी है। नए विदेश मंत्री सिबिहा को यूक्रेन का कैरियर डिप्लोमेट बताया जा रहा है। उन्होंने कई वर्षों तक जेलेंस्की के कार्यालय में भी काम किया है। उन्हें विदेश नीति और रणनीतिक साझेदारी की अच्छी समझ भी है।

पढ़ें :- रूस के लिए लड़ने से इनकार करने पर भारतीय युवकों को मिली खौफनाक सजा; वापस लौटे युवक ने सुनाई आपबीती

यूक्रेन में नए विदेश मंत्री की नियुक्ति ऐसे समय की गई है जब देश के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की रूस के खिलाफ युद्ध के निर्णायक चरण के मद्देनजर अपने प्रशासन में नई जान फूंकने की कोशिश कर रहे हैं। सिबिहा अप्रैल से उप विदेश मंत्री के रूप में काम कर रहे थे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...