Rekha Gupta Viral Video : दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता अपने एक विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। मंगलवार रात को आजादपुर के केवल पार्क इलाके में श्री आदर्श कला केंद्र की रामलीला में रेखा गुप्ता की जुबान फिसल गयी। उन्होंने 'जब तक हर एक रावण मारा न जाए...' की बजाय 'जब तक हर एक राम मारा न जाए...' कह दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है और आम आदमी पार्टी ने सीएम के इस बयान को राम-द्रोही सोच बताया है। वहीं, कुछ लोग वीडियो के एआई जनरेटेड होने का दावा भी कर रहे हैं।
Rekha Gupta Viral Video : दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता अपने एक विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। मंगलवार रात को आजादपुर के केवल पार्क इलाके में श्री आदर्श कला केंद्र की रामलीला में रेखा गुप्ता की जुबान फिसल गयी। उन्होंने ‘जब तक हर एक रावण मारा न जाए…’ की बजाय ‘जब तक हर एक राम मारा न जाए…’ कह दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है और आम आदमी पार्टी ने सीएम के इस बयान को राम-द्रोही सोच बताया है। वहीं, कुछ लोग वीडियो के एआई जनरेटेड होने का दावा भी कर रहे हैं।
Delhi CM Rekha Gupta doesn’t know the difference between “Lord Ram” & “Ravana”. BJP is a hub of fake Rambhakts. https://t.co/PPnydtlCT3
— AAP (@AamAadmiParty) October 15, 2026
वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर करते हुए आम आदमी पार्टी ने कहा, “आज हर सनातनी और राम भक्त को CM रेखा गुप्ता पर शर्म आ रही है। यह बेशर्मी की हद है और राम-द्रोही BJP की असली सोच को दिखाता है। आपको शर्म आनी चाहिए!” दिल्ली आप के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने इस वायरल वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ” बीजेपी इतनी डरी हुई है कि उन्होंने रामलीला की वेबसाइट से ओरिजिनल वीडियो ही हटवा दिया है। “राम मंदिर चढ़ावा चोरी” से लेकर “जब तक हर एक राम मारा न जाए” तक – बीजेपी का सफर काफी लंबा रहा है लेकिन हमने इसे पहले ही डाउनलोड कर लिया है। सीएम रेखा गुप्ता हमारी स्टार प्रचारक हैं।”
BJP is so scared that they have got removed the Original Video from Ramlila website.
“Ram Mandir Chadhava Chori” to “Jab Tak Har ek Ram Mara Na Jaye” – BJP has come a long way 💔
But we have already downloaded it. 😀
CM Rekha Gupta is our star campaigner ⭐️ https://t.co/9tIsE9fMUn
— Saurabh Bharadwaj (@Saurabh_MLAgk) October 15, 2026
पढ़ें :- Delhi Building Collapse : सीएम रेखा गुप्ता ने सत्य निकेतन पहुंचकर हालात का लिया जायजा, बोलीं- दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई