उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। इसके साथ ही लगभग 52 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं का इंतजार खत्म हो गया है। यूपी बोर्ड में इस बार लड़कियों ने बाजी मारी है। 10वीं में कशिश वर्मा और 12वीं में शिखा ने टॉप किया है।
UP Board Result: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। इसके साथ ही लगभग 52 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं का इंतजार खत्म हो गया है। यूपी बोर्ड में इस बार लड़कियों ने बाजी मारी है। 10वीं में कशिश वर्मा और 12वीं में शिखा ने टॉप किया है। 10वीं में टॉप करने वाली कशिश वर्मा सीतापुर की रहने वाली है। छात्र अपना रिजल्ट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर देख सकेंगे।
बता दें कि, इस बार हाईस्कूल में प्रथम स्थान पर कशिश वर्मा और अनशिका वर्मा रहीं, जिन्होंने 97.83% अंक प्राप्त किए। द्वितीय स्थान पर अदिति ने 97.50% अंक हासिल किए। वहीं तृतीय स्थान पर अर्पिता, ऋषभ साहू और परी वर्मा ने 97.33% अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इन सभी विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा में बेहतरीन सफलता हासिल कर अपने-अपने स्कूल और जिले का नाम रोशन किया है।
इस तरह देखें अपना रिजल्ट
. सबसे पहले अपने बोर्ड्स “UP Board” का चयन करें।
. 10वीं के छात्र “Class 10th Result” और 12वीं के छात्र “Class 12th Result” वाले लिंक पर क्लिक करें।
. इसके बाद छात्र अपना रोल नंबर दर्ज करें।
. रोल नंबर दर्ज करने के बाद “Submit” बटन पर क्लिक करें।
. इसके बाद आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।