1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Cold Wave Alert: पहाड़ों से आ रही सर्द हवाओं ने यूपी में बढ़ाई ठिठुरन, कई जिलों में घने कोहरे की चादर

UP Cold Wave Alert: पहाड़ों से आ रही सर्द हवाओं ने यूपी में बढ़ाई ठिठुरन, कई जिलों में घने कोहरे की चादर

UP Cold Wave Alert: दिसंबर का आधा महीना बीतने के साथ ही उत्तर प्रदेश में तापमान में तेजी से गिरावट देखने को मिली है। पहाड़ों से आ रहीं तेज सर्द हवाओं ने कई जिलों में ठिठुरन बढ़ा दी है और जनवरी आने से पहले ही लोगों का ठंड से बुरा हो गया है। इस दौरान राजधानी लखनऊ और कानपुर अन्य जिलों में घने कोहरे की चादर देखने को मिली है। जिसके चलते वाहन चालकों को सुबह और रात के वक्त दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच, आईएमडी ने राज्य में कोहरे का रेड अलर्ट जारी किया है।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- विशेषाधिकार समिति का उद्देश्य दंड देना नहीं, बल्कि व्यवस्था की गरिमा बनाए रखना: विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना

पश्चिमी विक्षोभ को कमजोर आंका जा रहा था लेकिन यह अधिक प्रभावी निकला। जिसकी वजह से उत्तर प्रदेश समेत देश के कई राज्यों में घना कोहरा और अभी से ज्यादा ठंड देखने को मिल रही है। सीजन के पहले विक्षोभ ने उत्तर के राज्यों से लेकर बिहार तक मार की। विशेषकर कोहरे की मोटी चादर मैदानी राज्यों में तनी रही। उत्तर प्रदेश के 30 जिलों में गुरुवार सुबह घने कोहरे की मोटी चादर देखने को मिली। प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, अमेठी, अयोध्या सहित कई जिलों में विजिबिलिटी जीरो या अधिकतम 10 मीटर रही। सड़कों पर वाहन चालकों को सामने कुछ भी नहीं दिख रहा था।

बुधवार को कोहरे में लखनऊ, गोरखपुर, कुशीनगर में दृश्ता शून्य, बहराइच में 20 मीटर, फतेहगढ़, बलिया और हरदोई में 30 से 40 मीटर तक दृश्यता रही। रात का तापमान 09.0 से गिरकर 06.0 डिग्री तक जा पहुंचा जो सामान्य से 3.3 डिग्री कम है। यह सीजन का सबसे कम पारा रहा। इटावा में रात का तापमान 7.0, बुलंदशहर 8.0, लखीमपुर खीरी 8.2 और हरदोई में 08.5 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान 21.9 से 20.9 डिग्री सेल्सियस आ गया। यह सीजन का सबसे कम पारा रहा। दिन का तापमान सामान्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस कम रहा। दिन में बर्फीली हवा की रफ्तार 20 किमी प्रति घंटा तक पहुंच गई।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग  के अनुसार, पहले पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से सर्दी और कोहरा बढ़ा है, जबकि दूसरा पश्चिमी विक्षोभ 19 दिसंबर को आने की संभावना है। पहाड़ी इलाकों में पहले हुई बर्फबारी के बाद चलीं तेज सर्द हवाओं के कारण जनवरी जैसी ठिठुरन दिसंबर के तीसरे सप्ताह में ही देखने को मिल रही है। अचानक ठंड बढ़ने से दिन में ही लोग अलाव जलाते दिखे।

पढ़ें :- अखिलेश यादव, बोले- देश में पीड़ा बढ़ रही है, इसीलिए बढ़ रहा है पीडीए
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...