HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Election 2022 Live : करहल विधानसभा सीट पर नामांकन करने पहुंचे अखिलेश, बोले- ये चुनाव अगली सदी का लिखेगा इतिहास

UP Election 2022 Live : करहल विधानसभा सीट पर नामांकन करने पहुंचे अखिलेश, बोले- ये चुनाव अगली सदी का लिखेगा इतिहास

UP Election 2022 : उत्तर प्रदेश  विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly Elections) के बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) सोमवार को करहल विधानसभा सीट (Karhal assembly Seat) पर नामांकन करने पहुंचे हैं। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) थोड़ी देर में इस सीट से नामांकन करेंगे। नामांकन के लिए निकलते वक्त उन्होंने एक ट्वीट कर लिखा ये ‘नॉमिनेशन’ एक ‘मिशन’ है क्योंकि यूपी का ये चुनाव प्रदेश और देश की अगली सदी का इतिहास लिखेगा।

By संतोष सिंह 
Updated Date

UP Election 2022 : उत्तर प्रदेश  विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly Elections) के बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) सोमवार को करहल विधानसभा सीट (Karhal assembly Seat) पर नामांकन करने पहुंचे हैं। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) थोड़ी देर में इस सीट से नामांकन करेंगे। नामांकन के लिए निकलते वक्त उन्होंने एक ट्वीट कर लिखा ये ‘नॉमिनेशन’ एक ‘मिशन’ है क्योंकि यूपी का ये चुनाव प्रदेश और देश की अगली सदी का इतिहास लिखेगा। आइए प्रोग्रेसिव सोच के साथ सकारात्मक राजनीति के इस आंदोलन में हिस्सा लें। नकारात्मक राजनीति को हराएं भी, हटाएं भी।

पढ़ें :- 'प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े मामले की पीड़िताओं की सहायता करें...' राहुल गांधी ने कर्नाटक के सीएम को लिखी चिट्ठी

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पहली बार होगा जब विधानसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं। नामांकन से पहले अखिलेश यादव ने कहा कि करहल क्षेत्र घर के पास का घर है, नेताजी और समाजवादी पार्टी का करहल से पुराना रिश्ता रहा है। यहां के लोगों ने हमेशा एक सकारात्मक राजनीति को आगे बढ़ाया है और मुझे उम्मीद है कि यहां के लोग नकारात्मक राजनीति करने वालों को हराएंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...