1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP IAS-PCS Transfer : यूपी ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल , योगी सरकार ने किया 41 PCS और चार IAS अधिकारियों का तबादला

UP IAS-PCS Transfer : यूपी ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल , योगी सरकार ने किया 41 PCS और चार IAS अधिकारियों का तबादला

यूपी ब्यूरोक्रेसी (UP Bureaucracy) में योगी आदित्यनाथ (Yogi Government) ने मंगलवार को एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया है। प्रदेश में एक साथ 41 पीसीएस अधिकारी (41 PCS Officers)  और चार आईएएस अधिकारी (4 IAS Officers) इधर से उधर किए गए हैं। कई विभागों को नए अफसर मिले हैं।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। यूपी ब्यूरोक्रेसी (UP Bureaucracy) में योगी आदित्यनाथ (Yogi Government) ने मंगलवार को एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया है। प्रदेश में एक साथ 41 पीसीएस अधिकारी (41 PCS Officers)  और चार आईएएस अधिकारी (4 IAS Officers) इधर से उधर किए गए हैं। कई विभागों को नए अफसर मिले हैं। बस्ती और चंदौली में नए मुख्य विकास अधिकारी बने हैं। मध्यांचल को भी नया एमडी मिला है।

पढ़ें :- प्रकाश पादुकोण ने दामाद रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' की तारीफ की, लेकिन फिल्म की अत्यधिक हिंसा पर जताई असहमति

चार आईएएस अफसरों का तबादला

आईपीएस के बाद देर शाम आईएएस अफसरों की लिस्ट भी आ गई। राज्य सरकार ने चार आईएएस अफसरों के दायित्वों में फेरबदल किया है। बस्ती और चंदौली में नए मुख्य विकास अधिकारियों की तैनाती की गई है। सार्थक अग्रवाल को संयुक्त मजिस्ट्रेट वाराणसी से मुख्य विकास अधिकारी बस्ती और डा. पूजा गुप्ता को संयुक्त मजिस्ट्रेट गाजियाबाद से मुख्य विकास अधिकारी चंदौली बनाया गया है। भवानी सिंह खंगारौत को प्रबंध निदेशक मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड से निदेशक प्रशासन चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं और रिया केजरीवाल (Riya Kejriwal) को अपर आयुक्त राज्य कर से प्रबंध निदेशक मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (Additional Commissioner State Tax to Managing Director Madhyanchal Vidyut Vitran Nigam Limited) बनाया गया है।

41 पीसीएस अधिकारियों का भी तबादला

गौरव श्रीवास्तव को अपर जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर, ममता मालवीय को अपर जिलाधिकारी मुरादाबाद, जैनेंद्र सिंह को अपर जिलाधिकारी देवरिया, दिनेश को मुख्य राजस्व अधिकारी मऊ, पूर्णिमा सिंह को अपर जिलाधिकारी बरेली, भानु प्रताप यादव को अप्रयुक्त सहारनपुर, अतुल कुमार द्वितीय को अप र आयुक्त आजमगढ़ मंडल, राजीव पांडे अपर जिलाधिकारी इटावा, मनोज कुमार तिवारी अपर आयुक्त बस्ती, विनोद कुमार पांडे नगर मजिस्ट्रेट फिरोजाबाद, संजीव कुमार शाक्य अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे एवं ग्रामीण जल आपूर्ति प्रयागराज, ज्ञानेश्वर प्रसाद अपर जिला अधिकारी मैनपुरी बनाए गए हैं।

पढ़ें :- Video Viral : वायुसेना अधिकारी की पत्नी से जबरन दुष्कर्म-धर्मांतरण, आरोपी के चंगुल से बचने लिए चीखती नजर आर ही है महिला,आरोपी मौलाना फरार

मंजूर अहमद अंसारी अपर जिलाधिकारी कासगंज, सुशील कुमार यादव अपर जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर, जगजीत सिंह हौरा अपर जिलाधिकारी महाराजगंज, जितेंद्र पाल अपर जिलाधिकारी मुरादाबाद, दिग्विजय कुमार सिंह अपर जिलाधिकारी कानपुर देहात, रतन अपर जिलाधिकारी चंदौली, चंद्रेश कुमार अपर जिलाधिकारी संत कबीर नगर, योगेंद्र सिंह अपर जिलाधिकारी जालौन, अनिल कुमार अपर जिलाधिकारी लखीमपुर खीरी के पद पर भेजे गए हैं।

वहीं, दिनेश कुमार अपर जिलाधिकारी फर्रुखाबाद, अशोक कुमार अपर जिलाधिकारी श्रावस्ती, सौरभ शुक्ल अपर जिलाधिकारी पीलीभीत, रंजीत कुमार अपर जिला अधिकारी अंबेडकर नगर, देश दीपक सिंह जिलाधिकारी बरेली, संजय कुमार सिंह उपनिदेशक मंडी, लवी त्रिपाठी अपर नगर आयुक्त नगर निगम मेरठ, आशुतोष कुमार राय अपर नगर आयुक्त नगर निगम मुरादाबाद और अंगद यादव उप जिलाधिकारी बुलंदशहर बनाए गए हैं।

 

पढ़ें :- अंबाला में बाइक सवार तीन भाइयों को कैंटर ने मारी टक्कर, चालक फरार

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...