1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP IAS Transfer : यूपी में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट

UP IAS Transfer : यूपी में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट

UP IAS Transfer : योगी सरकार (Yogi Government) ने प्रदेश में एक और बड़े प्रशासनिक फेरबदल को अंजाम दिया है। जिसमें कई आईएएस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। शासन की ओर से जारी आदेश में फिरोजाबाद के डीएम रवि रंजन (Ravi Ranjan)  को हटाकर उनकी जगह गोंडा डीएम उज्ज्वल कुमार (Ujjwal Kumar) को लाया गया है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

UP IAS Transfer : योगी सरकार (Yogi Government) ने प्रदेश में एक और बड़े प्रशासनिक फेरबदल को अंजाम दिया है। जिसमें कई आईएएस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। शासन की ओर से जारी आदेश में फिरोजाबाद के डीएम रवि रंजन (Ravi Ranjan)  को हटाकर उनकी जगह गोंडा डीएम उज्ज्वल कुमार (Ujjwal Kumar) को लाया गया है। वहीं, महिला आईएएस अधिकारी नेहा शर्मा (Neha Sharma) को गोंडा जिले का नया जिलाधिकारी बनाया गया है।

पढ़ें :- UP IAS Transfer : योगी सरकार ने कई आईएएस अधिकारियों का किया तबादला, फिरोजाबाद के ये होंगे नए डीएम

2014 बैच के आईएएस अधिकारी रवि रंजन (Ravi Ranjan) को जून 2022 में फिरोजाबाद का जिलाधिकारी नियुक्त किया था। इससे पहले वे प्रयागराज नगर निगम (Prayagraj Municipal Corporation) के नगर आयुक्त के पद पर कार्यरत थे। उन्हें सूर्यपाल गंगवार (Suryapal Gangwar) की जगह फिरोजाबाद का कलेक्टर बनाया गया था। गंगवार फिलहाल राजधानी लखनऊ के जिलाधिकारी हैं।

वहीं, 2012 बैच के आईएएस अधिकारी उज्जवल कुमार (Ujjwal Kumar) फरवरी 2022 से गोंडा डीएम के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें राज्य में आचार संहिता लागू होने के बाद चुनाव आयोग ने जिले की कमान सौंपी थी। मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी की शिकायत पर तत्कालीन जिलाधिकारी मार्कण्डेय  शाही (Markandeya Shahi) को आयोग ने पद से हटा दिया था। उज्जवल कुमार तब विशेष सचिव आईटी के पद पर कार्यरत थे।

डीएम के पद पर नेहा शर्मा की वापसी

2010 बैच की महिला आईएएस अधिकारी नेहा शर्मा (Neha Sharma)  की एक बार फिर जिलाधिकारी के पद पर वापसी हुई है। बीते साल जून में कानपुर में जब भयानक सांप्रदायिक हिंसा भड़का था, तब नेहा शर्मा (Neha Sharma)  ही वहां की डीएम थीं। इसके बाद उन्हें डीएम के पद से हटाकर नगरीय निकाय विभाग का निदेशक बना दिया गया। अब एकबार फिर राज्य सरकार ने उन्हें जिलाधिकारी का पद दिया है। शर्मा गोंडा की अब नई डीएम होंगी।

पढ़ें :- UP IPS Transfer : योगी सरकार ने तीन आईपीएस अफसरों का किया तबादला, देखें किसको कहां मिली तैनाती?

गिरिजेश त्यागी अमरोहा के नए डीएम

तबादले के लिस्ट में शामिल अन्य अधिकारयों में 2014 बैच के अधिकारी गिरिजेश त्यागी (Girijesh Tyagi) भी शामिल हैं। त्यागी फिलहाल उच्च शिक्षा विभाग में विशेष सचिव के पद पर कार्यरत हैं, जहां से उनका तबादला अमरोहा के कलेक्टर के पद पर कर दिया गया है। जून 2022 में नेहा शर्मा (Neha Sharma) को हटाकर कानपुर की डीएम बनाई गईं विशाख जी के पास अब कानपुर विकास प्राधिकरण (Kanpur Development Authority) का अतिरिक्त प्रभार होगा।

केडीए वीसी को मिली बड़ी जिम्मेदारी

विवादों में चल रहे कानपुर विकास प्राधिकरण (Kanpur Development Authority) के VC अरविंद कुमार सिंह (Arvind Kumar Singh) को योगी सरकार (Yogi Government) ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। 2015 बैच के अधिकारी सिंह को अमरोहा का कलेक्टर बनाया गया है। उनके खिलाफ शासन स्तर पर एक जांच भी चल रही है।

देखें पूरी लिस्ट

पढ़ें :- UP Employees DA Hike : होली से पहले यूपी के कर्मचारियों और पेंशनरों को मिला बड़ा तोहफा, इतने प्रतिशत डीए में बढ़ोत्तरी

फ‍िरोजाबाद के DM रवि रंजन (IAS 2014) हटाये गये

उज्ज्वल कुमार (IAS 2012) DM गोंडा बने फ‍िरोजाबाद के नये DM

नेहा शर्मा (IAS 2010) निदेशक नगरीय निकाय को DM गोंडा बनाया गया

गिरिजेश त्यागी (IAS 2014) विशेष सचिव उच्च शिक्षा को DM अमरोहा बनाया गया

कानपुर DM विशाख जी को कानपुर विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार

कानपुर विकास प्राधिकरण के VC अरविंद कुमार सिंह (IAS 2015) को DM बलरामपुर बनाया गया

पढ़ें :- UP Illegal Madrassa : यूपी में 13 हजार अवैध मदरसों को बंद करने की सिफारिश, SIT ने योगी सरकार को सौंपी रिपोर्ट

राजेश कुमार त्यागी (IAS 2012) सचिव रेरा को DM अमरोहा बनाया गया

DM अमरोहा बल कृष्ण त्रिपाठी (IAS 2008) विशेष सचिव APC शाखा भेजे गये

DM बलरामपुर डॉ महेंद्र कुमार (IAS 2014) केंद्र में प्रतिनियुक्ति के लिये अवमुक्त होंगे

डॉ लोकेश एम IAS 2005 मंडलायुक्त कानपुर नगर को श्रम आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार

ज्ञानेश्वर त्रिपाठी (IAS 2012) अपर आयुक्त झांसी से अपर निदेशक चिकत्सा शिक्षा बनाये गये

रवि रंजन (IAS 2014) DM फ‍िरोजाबाद को विशेष सचिव कृषि के साथ MD UP एग्रो का प्रभार

पढ़ें :- Sunil Sharma Biography: सबसे ज्यादा वोटों से जीतने का रिकॉर्ड, अब योगी सरकार में बने मंत्री, जानिए सुनील शर्मा के बारे में
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...