1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP IAS Transfer : यूपी में तीन आईएएस अधिकारियों का तबादला, शशांक चौधरी को ‘इन्वेस्ट यूपी’ का एडिशनल सीईओ नियुक्त किया

UP IAS Transfer : यूपी में तीन आईएएस अधिकारियों का तबादला, शशांक चौधरी को ‘इन्वेस्ट यूपी’ का एडिशनल सीईओ नियुक्त किया

यूपी की योगी सरकार (Yogi Government) ने गुरुवार को तीन आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। शशांक चौधरी को 'इन्वेस्ट यूपी' में एडिशनल सीईओ नियुक्त (Shashank Chaudhary appointed Additional CEO of 'Invest UP') किया गया है।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ : यूपी की योगी सरकार (Yogi Government) ने गुरुवार को तीन आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। शशांक चौधरी को ‘इन्वेस्ट यूपी’ में एडिशनल सीईओ नियुक्त (Shashank Chaudhary appointed Additional CEO of ‘Invest UP’) किया गया है। एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार (LDA VC Prathamesh Kumar) के पास से ‘इन्वेस्ट यूपी’ के सीईओ (CEO of ‘Invest UP’) का अतिरिक्त चार्ज हटा लिया गया है।

पढ़ें :- Ram Mandir Donation Theft Case : नृपेंद्र मिश्रा ,बोले- 22 जुलाई को सीईओ नियुक्ति का हो सकता है अहम फैसला, उसी के अनुसार संचालित होगी ट्रस्ट की प्रशासनिक व्यवस्था

बता दें कि शशांक चौधरी, जो अब तक नगर आयुक्त, मथुरा के पद पर कार्यरत थे, उन्हें अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, इन्वेस्ट यूपी के पद पर भेजा गया है। जग प्रवेश को मथुरा का नया नगर आयुक्त बनाया गया है। वे अभी तक बरेली में मुख्य विकास अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। वहीं, झांसी में संयुक्त मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात सुश्री देवयानी को बरेली का मुख्य विकास अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...