1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सीएम योगी ने किसानों को दी बड़ी राहत, अब बिना फार्मर रजिस्ट्री के सरकारी क्रय केंद्रों पर बेच सकेंगे गेहूं

सीएम योगी ने किसानों को दी बड़ी राहत, अब बिना फार्मर रजिस्ट्री के सरकारी क्रय केंद्रों पर बेच सकेंगे गेहूं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों को बड़ी राहत दी है। गेंहू बिक्री को लेकर फार्मर रजिस्ट्री की आ रही अड़चन को समाप्त कर दिया है। उन्होंने कहा कि, ​सभी किसान बिना फार्मर रजिस्ट्री के सरकारी क्रय केंद्रों में गेहूं बेच सकेंगे। किसानों को हो रही असुविधा के दृष्टिगत यह फ़ैसला लिया गया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों को बड़ी राहत दी है। गेंहू बिक्री को लेकर फार्मर रजिस्ट्री की आ रही अड़चन को समाप्त कर दिया है। उन्होंने कहा कि, ​सभी किसान बिना फार्मर रजिस्ट्री के सरकारी क्रय केंद्रों में गेहूं बेच सकेंगे। किसानों को हो रही असुविधा के दृष्टिगत यह फ़ैसला लिया गया है। सभी जिलाधिकारियों को इसे तत्काल लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।

पढ़ें :- केंद्रीय गृहमंत्री से मिले सीएम योगी, करीब 40 मिनट दोनों नेताओं के बीच हुई चर्चा

पढ़ें :- Ram Mandir Donation Theft Case : सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र, यूपी सरकार व ट्रस्ट से जवाब मांगा, SIT से मांगी स्टेटस रिपोर्ट

दरअसल, फार्मर रजिस्ट्री को लेकर किसानों को काफी परेशानी हो रही है। फार्मर ​रजिस्ट्री के कारण किसान कई योजनाओं से भी वंचित हो रहे हैं। ऐसे में सीएम योगी आदित्यनाथ ने किसानों को बड़ी राहत दी है। इससे गेंहू बेंचने वाले किसानों को अब राहत मिलेगी।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...