1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP IPS Transfer : यूपी में आठ आईपीएस अफसरों का तबादला, जानें किसको कहां मिली तैनाती?

UP IPS Transfer : यूपी में आठ आईपीएस अफसरों का तबादला, जानें किसको कहां मिली तैनाती?

यूपी की योगी सरकार (Yogi Government) में तबादलों का सिलसिला लगातार जारी है। महाकुंभ के समापन के बाद आईपीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। इसी क्रम में एक बार फिर आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ: यूपी की योगी सरकार (Yogi Government) में तबादलों का सिलसिला लगातार जारी है। महाकुंभ के समापन के बाद आईपीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। इसी क्रम में एक बार फिर आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। मंगलवार को करीब 8 आईपीएस अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया गया है। आईपीएस आशीष श्रीवास्तव को लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट (Lucknow Police Commissionerate) में फिर से भेज दिया गया है। जबकि 2011 बैच के आईपीएस राजेश कुमार सिंह को वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट (Varanasi Police Commissionerate) में संयुक्त पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है।

पढ़ें :- प्रकाश पादुकोण ने दामाद रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' की तारीफ की, लेकिन फिल्म की अत्यधिक हिंसा पर जताई असहमति

तबादलों के क्रम में डॉ. के एजिलरसन को आईजी यूपी-112 बनाया गया है। डॉ. के एजिलरसन अभी तक वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में संयुक्त पुलिस आयुक्त के पद पर तैनात थे। डीआईजी एटीएस रहे मानोज कुमार सोनकर को डीआईजी पीएसी अनुभाग वाराणसी के पद पर भेज दिया गया है।

इसी तरह आईपीएस शगुन गौतम को पुलिस अधीक्षक एपीटीसी सीतापुर नियुक्त किया गया है। शगुन गौतम मौजूदा समय में एसपी सतर्कता अधिष्ठान लखनऊ के पद पर तैनात थी। वहीं कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में डीसीपी रहे आईपीएस राजेश कुमार सिंह को जेसीपी वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के पद पर तबादला कर दिया गया है। वेंटिंग में चल रहे आईपीएस देवरंजन वर्मा का डीआईजी नियम एवं ग्रंथ के पद पर भेज दिया गया है। इसी तरह डीसीपी कानपुर नगर रहे आशीष श्रीवास्तव को डीसीपी लखनऊ के पद पर फिर से भेज दिया गया है।

डीसीपी लखनऊ के पद पर तैनात रही अपर्णा गुप्ता को पुलिस अधीक्षक मुख्यालय उप्र. लखनऊ के पद पर भेज दिया गया है। आगरा पुलिस कमिश्नरेट में डीसीपी रहे सूरज कुमार राय का सेनानायक 6वीं वाहिनी पीएसी मेरठ के पद पर तबादला कर दिया गया है।

पढ़ें :- Video Viral : वायुसेना अधिकारी की पत्नी से जबरन दुष्कर्म-धर्मांतरण, आरोपी के चंगुल से बचने लिए चीखती नजर आर ही है महिला,आरोपी मौलाना फरार

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...