1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News : रात 12 बजे से सोमवार रात 12 बजे तक रोडवेज बसों के साथ-साथ सिटी बसों में महिलाएं मुफ्त कर सकेंगी सफर

UP News : रात 12 बजे से सोमवार रात 12 बजे तक रोडवेज बसों के साथ-साथ सिटी बसों में महिलाएं मुफ्त कर सकेंगी सफर

उत्तर प्रदेश सरकार ने रक्षाबंधन पर महिलाओं को निशुल्क बस सेवा की सुविधा दी है। 18 अगस्त की रात 12 बजे से 19 अगस्त की रात 12 बजे तक 24 घंटे के लिए रोडवेज बसों के साथ-साथ सिटी बसों में महिलाएं मुफ्त में सफर कर सकेंगी।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने रक्षाबंधन पर महिलाओं को निशुल्क बस सेवा की सुविधा दी है। 18 अगस्त की रात 12 बजे से 19 अगस्त की रात 12 बजे तक 24 घंटे के लिए रोडवेज बसों के साथ-साथ सिटी बसों में महिलाएं मुफ्त में सफर कर सकेंगी।

पढ़ें :- कप्तान शुभमन गिल रणजी ट्रॉफी में फ्लॉप! 5 गेंदों में 1 रन बनाकर हुए बोल्ड आउट

इस संबंध में लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट के एमडी और रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक आरके त्रिपाठी ने बताया कि रोडवेज बसों की फ्री सेवाएं कैसरबाग, चारबाग, आलमबाग और अवध बस स्टेशन से मिलेंगी। वहीं, सिटी बसों की सेवाएं शहर के 22 मार्गों पर होंगी।

इस दौरान बहनें बस में सफर के दौरान किराया नहीं देंगी। कंडक्टर जीरो किराए का टिकट देंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...