1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News: सीतापुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पत्नी-बच्चों समेत पांच लोगों की निर्मम हत्याकर खुद को गोली से उड़ाया

UP News: सीतापुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पत्नी-बच्चों समेत पांच लोगों की निर्मम हत्याकर खुद को गोली से उड़ाया

उत्तर प्रदेश के सीतापुर में एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई। यहां पर व्यक्ति ने अपने परिवार के पांच लोगों की निर्मम तरीके से हत्या कर दी। इसके बाद खुद को गोली से उड़ा लिया। मृतक के भाई ने खुद को कमरे में बंदकर कर खुद की जान बचाई। सनसनीखेज वारदात की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP News: उत्तर प्रदेश के सीतापुर में एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई। यहां पर व्यक्ति ने अपने परिवार के पांच लोगों की निर्मम तरीके से हत्या कर दी। इसके बाद खुद को गोली से उड़ा लिया। मृतक के भाई ने खुद को कमरे में बंदकर कर खुद की जान बचाई। सनसनीखेज वारदात की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है।

पढ़ें :- Rajya Sabha Elections 2026 : राज्यसभा 7 सीटों पर शरद पवार, आठवले, विनोद तावड़े, ज्योति वाघमारे, पार्थ पवार समेत सभी उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

बताया जा रहा है कि, रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के पल्हापुर गांव निवासी अनुराग सिंह (45) ने बीती देर रात अपनी मां सावित्री (62) और पत्नी प्रियंका सिंह (40) की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद बेटी अस्वी, अर्ना और पुत्र आद्विक को छत से नीचे फेंक दिया। इसके बाद आरोपी ने खुद को गोली से उड़ा लिया। इस वारदात में सभी की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं बेटे आद्विक को ग्रामीण अस्पताल लेकर जा रहे थे, रास्ते मे उसने दम तोड़ दिया।

पढ़ें :- मिडिल-ईस्ट जंग के बीच ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को खुली धमकी, कहा-अलर्ट रहें, कहीं आप खुद ही न हो जाएं खत्म

पुलिस के मुताबिक, व्यक्ति नशे का आदी था। परिजन उसे नश मुक्त केंद्र ले जाने की तैयारी कर हरे थे। इसको लेकर विवाद भी हुआ था। कहा जा रहा है कि, इसी को लेकर आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...