HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News: पेशी पर आए हत्यारोपियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, गोली लगने से हुए घायल, आरोपी को भीड़ ने दबोचा

UP News: पेशी पर आए हत्यारोपियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, गोली लगने से हुए घायल, आरोपी को भीड़ ने दबोचा

, गोलीबारी के बाद वहां पर भगदड़ मच गयी। वहीं, इस घटना में शामिल आरोपियों को दबोच लिया गया है। बताया जा रहा है कि, जिले के धर्मापुर बाजार में बीते 6 मई 2022 को बादल यादव और अंकित यादव पर चाकू से हमला किया गया था। इस हमले में घायल बादल यादव को अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था।

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP News: यूपी के जौनपुर में मंगलवार को बेखौफ बदमाशों ने कोर्ट में ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस दौरान पुलिस कस्टडी में मौजूद दो बंदियों को गोली लगी, जिससे वो घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने इस घटना को तब अंजाम दिया जब दो बंदियों को पुलिस अभिरक्षा में पेशी के लिए कोर्ट लाया गया था।

पढ़ें :- दारुल उलूम देवबंद परिसर में महिलाओं और लड़कियों की 'No Entry', जानें क्या है वजह?

वहीं, गोलीबारी के बाद वहां पर भगदड़ मच गयी। वहीं, इस घटना में शामिल आरोपियों को दबोच लिया गया है। बताया जा रहा है कि, जिले के धर्मापुर बाजार में बीते 6 मई 2022 को बादल यादव और अंकित यादव पर चाकू से हमला किया गया था। इस हमले में घायल बादल यादव को अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था।

पढ़ें :- राहुल गांधी ने बताई एक वोट की ताकत, बोले-आपका एक वोट संविधान, वंचितों के हक़,भागीदारी और आरक्षण की करेगा रक्षा

इस वारदात में शामिल सत्य प्रकाश उर्फ सूर्य प्रकाश उर्फ गोलू राय और मिथिलेश गिरी को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। दोनों जिला कारागार में निरूद्ध हैं। मंगलवार को उस मामले में दोनों की पेशी थी। उधर से बादल के भाई व अन्य गवाहों को भी गवाही के लिए बुलाया गया था। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे सत्य प्रकाश और मिथिलेश को पुलिस लेकर न्यायालय जा रही थी।

कोर्ट परिसर में पहुंचने पर ही बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोली बरसानी शुरू कर दी। एक गोली मिथिलेश के पीठ में और दूसरी सत्य प्रकाश के हाथ में लगी। गोली चलने की आवाज़ से कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। गोलीबारी के बाद वहां पर हड़कंप मच गया। इस दौरान लोगों ने आरोपियों को दबोच लिया।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...