1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News : लखनऊ के चौक थाने में महिला कांस्टेबल साक्षी ने किया सुसाइड, पुलिस महकमे में हड़कंप

UP News : लखनऊ के चौक थाने में महिला कांस्टेबल साक्षी ने किया सुसाइड, पुलिस महकमे में हड़कंप

UP News: यूपी राजधानी लखनऊ में एक महिला कांस्टेबल ने सुसाइड कर लिया है। चौक थाने में तैनात महिला कांस्टेबल साक्षी ने मड़ियांव के फैजुल्लागंज इलाके में सोमवार को सुसाइड कर लिया है। सुसाइड का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। पुलिस का कहना है कि इस मामले की अभी जांच पड़ताल की जा रही है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

UP News: यूपी राजधानी लखनऊ में एक महिला कांस्टेबल ने सुसाइड कर लिया है। चौक थाने में तैनात महिला कांस्टेबल साक्षी ने मड़ियांव के फैजुल्लागंज इलाके में सोमवार को सुसाइड कर लिया है। सुसाइड का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। पुलिस का कहना है कि इस मामले की अभी जांच पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना स्थल से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। वहीं महिला कांस्टेबल के सुसाइड से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस के आलाधिकारी घटना स्थल पर पहुंच गए हैं।

पढ़ें :- UP News : धनंजय सिंह बरेली सेंट्रल जेल से रिहा,कहा मुझे फर्जी मुकदमे में हुई थी सजा

पुलिस छानबीन में जुटी, सुसाइड का कारण साफ नहीं

पुलिस विभाग में उस समय हड़कंप मच गया जब एक महिला कांस्टेबल ने सुसाइड कर लिया है। महिला कांस्टेबल साक्षी राजधानी के चौक थाने में तैनात थी। मड़ियांव के फैजुल्लागंज इलाके में सोमवार को साक्षी ने सुसाइड कर लिया। इससे हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची। महिला कांस्टेबल के सुसाइड करने का कारण अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी गई है। वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

पुलिस सुसाइड के कारणों का पता लगाने में जुटी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना की सच्चाई सामने आएगी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे। महिला कांस्टेबल के सुसाइड करने के इससे पहले भी कई मामले आ चुके हैं। राजधानी सहित यूपी के कई जिलों में महिला कांस्टेबल के सुसाइड की घटनाएं हो चुकी हैं।

पढ़ें :- UP News : सीएम योगी, बोले- जो बैलेट पेपर लूटने का काम करते थे, वो EVM पर उठा रहे हैं सवाल
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...