1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Nikay Chunav Result: प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में अशोक तिवारी आगे, जानिये योगी आदित्यनाथ के गढ़ में कौन है आगे…

UP Nikay Chunav Result: प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में अशोक तिवारी आगे, जानिये योगी आदित्यनाथ के गढ़ में कौन है आगे…

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में मतदान की गिनती शुरु हो चुकी है। प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में नगर निगम चुनाव की मतगणना का पहला रुझान भी आ गया है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

UP Nikay Chunav Result:  उत्तर प्रदेश के वाराणसी में नगर निकाय चुनाव मतदान की गिनती शुरु हो चुकी है। प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में नगर निगम चुनाव की मतगणना का पहला रुझान भी आ गया है। रुझानों में कौन कहा कितना आगे चल रहा है-

पढ़ें :- गृहमंत्री अमित शाह, बोले- यूपी में पीएम मोदी 80 सीट जीतकर रचेंगे इतिहास,योगी राज में माफिया और गुंडे कर रहे हैं पलायन

11:53 बजे तक भारतीय जनता पार्टी के अशोक तिवारी आगे चल रहे है। इस बार समाजवादी पार्टी के ओपी सिंह, कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी अनिल श्रीवास्तव और बहुजन समाज पार्टी के सुभाष चंद्र मांझी के बीच में कु्र्सी की जंग है।

फिलहाल 11:53 बजे तक भाजपा के प्रत्याशी अशोक तिवारी आगे चल रहे है। वाराणसी नगर निगम चुनाव की मतगणना में पोस्टल बैलेट में लगभग 60 वोट भाजपा मेयर पद के प्रत्याशी अशोक तिवारी आगे चल रहे है। फिलहाल यहां बीजेपी की प्रतिष्ठा दांव पर है।

वहीं यूपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गढ़ से रुझान सामने आ रहे है। यहां भारतीय जनता पार्टी के मेयर प्रत्याशी डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव आगे चल रहे हैं। वहीं समाजवादी पार्टी से काजल निषाद उम्मीदवार हैं। जबकि कांग्रेस की तरफ से नवीन सिन्हा और बहुजन समाज पार्टी से नवल किशोर नथानी भी मैदान मे हैं।

वहीं वार्ड 36 चौकाघाट से अमित मौर्य रिंकू 132 वोट से जीते है। वहीं चंदौली के चकिया नगर पंचायत के वार्ड नंबर 6 से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी मीना विश्वकर्मा जीत गई है।

पढ़ें :- CSIR-CIMAP Kisan Mela 2024 : सीएम योगी का बड़ा ऐलान, 15 राज्यों के सभी 4000 किसानों को राम मंदिर दर्शन कराएगी सरकार

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...