1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Police Recruitment Exam: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा आज, केंद्रों पर किए गए सुरक्षा के कड़े इंतजाम

UP Police Recruitment Exam: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा आज, केंद्रों पर किए गए सुरक्षा के कड़े इंतजाम

आज शनिवार 17 फरवरी और 18 फरवरी को कॉस्टेबल परीक्षा होनी है। इसके चलते प्रशासन से सभी परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता सुरक्षा के इंतजाम किए हैं। 60244 कॉस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए यह परीक्षा हो रही है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

UP Police Recruitment Exam:  आज शनिवार 17 फरवरी और रविवार 18 फरवरी को कॉस्टेबल परीक्षा होनी है। इसके चलते प्रशासन से सभी परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता सुरक्षा के इंतजाम किए हैं। 60244 कॉस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए यह परीक्षा हो रही है।

पढ़ें :- इनको बुलवा दिया, उनको बुलवा दिया… क्या आपस में कोई समझौता कर लिया? संसद में भड़के अखिलेश

इसमें 48 लाख 17 हजार 441 अभ्यर्थी परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा दे रहे हैं। जिसमें से पद्रह लाख 48 हजार 969 महिला अभ्यर्थी शामिल है और छह लाख से अधिक अभ्यर्थी अन्य राज्यों से हैं।

आज और कल दोनो दिन में चार पाली में परीक्षा होनी है। हर शिफ्ट में बारह लाख चार हजार 360 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसके लिए प्रदेश के सभी 75 जिलों में 2385 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में नकल रोकने के लिए भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

उत्तर प्रदेश भर्ती की परीक्षा देने के लिए बाहर से आए लोगो रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म और स्टेशन मैदान जिसकों जहां खुले आसमान के नीचे जगह मिली वहां सोते नजर आएं।

यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा के अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि एग्जाम शुरू होने से 2 घंटे पहले पहुंचें। पहली पाली सुबह 10 से 12 बजे तक व दूसरी पाली 3 से 5 बजे तक होगी। यानी सुबह की शिफ्ट वाले 8 बजे और दोपहर की शिफ्ट वाले 1 बजे एग्जाम सेंटर पहुंच जाएं। केंद्रों पर अभ्यर्थियों के फिंगर प्रिंट, फेस रिकॉगनिशन, आइ स्कैन के बाद ही प्रवेश मिलेगा जिसमें समय लगता है, इसलिए 2 घंटे पहले आएं।

पढ़ें :- NEET पेपर लीक व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े पर चर्चा की मांग करते हुए स्थगन प्रस्ताव नहीं मान रही है सरकार: केसी वेणुगोपाल

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...