उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB), लखनऊ द्वारा यूपी पुलिस में कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-A, उपनिरीक्षक (गोपनीय), पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक) और पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लेखा) के पदों पर सीधी भर्ती-2023 के अंतर्गत ऑनलाइन लिखित परीक्षा का आयोजन अक्तूबर माह में प्रस्तावित किया गया है।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB), लखनऊ द्वारा यूपी पुलिस में कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-A, उपनिरीक्षक (गोपनीय), पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक) और पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लेखा) के पदों पर सीधी भर्ती-2023 के अंतर्गत ऑनलाइन लिखित परीक्षा का आयोजन अक्तूबर माह में प्रस्तावित किया गया है। यह जानकारी उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) में साझा करते हुए लिखा है कि यूपी पुलिस में कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-A के पदों पर सीधी भर्ती- 2023 तथा उपनिरीक्षक (गोपनीय), पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक) एवं पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लेखा) के पदों पर सीधी भर्ती- 2023 की लिखित परीक्षा अक्तूबर में कराया जाना प्रस्तावित है। साथ ही बोर्ड ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे परीक्षा से संबंधित जानकारी के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://uppbpb.gov.in पर नियमित रूप से विजिट करते रहें। क्योंकि परीक्षा की डेट, एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की डेट और अन्य जानकारी जल्द ही वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। इसलिये आवेदक रोज वेबसाइट चेक करलें।
परीक्षा पैटर्न
भर्ती की लिखित परीक्षा 400 अंकों की ऑनलाइन टेस्ट होगी जिसमें चार विषय शामिल होंगे: सामान्य हिंदी व कंप्यूटर ज्ञान – 100 अंक सामान्य ज्ञान व समसामयिक विषय – 100 अंक संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता – 100 अंक तार्किक क्षमता व बुद्धिबल – 100 अंक
पास आवेदकों की चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, उसके बाद दस्तावेज सत्यापन, शारीरिक परीक्षण और प्यूटर टाइपिंग या आशुलिपि परीक्षा के आधार पर पास करने वाले आवेदकों का चयन किया जाएगा।