1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP PPS Officers Transfer : योगी सरकार ने 25 PPS अधिकारियों का किया तबादला, जाने किसको कहां मिली तैनाती?

UP PPS Officers Transfer : योगी सरकार ने 25 PPS अधिकारियों का किया तबादला, जाने किसको कहां मिली तैनाती?

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में प्रशासनिक स्तर पर गुरुवार को तबादलों का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में एक बार फिर जिम्मेदारी अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। गुरुवार को प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS ) के 25 अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। यह निर्णय प्रदेश सरकार ने कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने की नीति के तहत लिया गया है।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में प्रशासनिक स्तर पर गुरुवार को तबादलों का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में एक बार फिर जिम्मेदारी अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। गुरुवार को प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS ) के 25 अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। यह निर्णय प्रदेश सरकार ने कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने की नीति के तहत लिया गया है। इस आदेश के तहत इन अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती दी गई है।

पढ़ें :- IND vs NZ Toss : भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का किया फैसला, देखें- प्लेइंग इलेवन में किन खिलाड़ियों को मिला मौका

गृह विभाग के प्रवक्ता के अनुसार डा. अजय कुमार सिंह को पुलिस उपाधीक्षक कुशीनगर, अरूण कुमार सिंह पंचम को पुलिस उपाधीक्षक महोबा, शैलेंद्र सिंह को पुलिस उपाधीक्षक औरैया, शक्ति सिंह को पुलिस उपाधीक्षक अमरोहा, हरीश सिंह भदौरिया पुलिस उपाधीक्षक (सुरक्षा) मथुरा के पद पर तैनाती दी गयी है। वहीं स्वतंत्र कुमार सिंह को सहायक पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के पद का कार्यभार सौंपा गया है।

पढ़ें :- सोनिया गांधी ने अपनी किताब 'Belonging: A Journey of Love' की इंस्टाग्राम पर दिखाई पहली झलक, जानें क्या कहा?

बलराम को पुलिस उपाधीक्षक भदोही, स्नेहा तिवारी को पुलिस उपाधीक्षक चंदौली और तनु उपाध्याय को सहायक सेनानायक 37वीं वाहिनी पीएसी कानपुर के पद का दायित्व सौंपा गया है। इसी तरह शिवाजी सिंह को पुलिस उपाधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान लखनऊ, आलोक सिंह द्वितीय को पुलिस उपाधीक्षक बिजनौर, प्रवीण मलिक को पुलिस उपाधीक्षक शाहजहांपुर, रामसूरत सोनकर को पुलिस उपाधीक्षक यूपीपीसीएल लखनऊ और प्रदीप सिंह चंदेल को पुलिस उपाधीक्षक अंबेडकरनगर के पद का कार्यभार सौंपा गया है।

सुधीर कुमार तोमर को पुलिस उपाधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान लखनऊ, श्रेष्ठा को पुलिस उपाधीक्षक बागपत, नीरज सिंह को पुलिस उपाधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान लखनऊ, सुशील कुमार यादव को सहायक पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट आयुक्त और अमित कुमार श्रीवास्तव को पुलिस उपाधीक्षक सहारनपुर बनाया गया है।

वहीं देवेंद्र कुमार प्रथम को सहायक सेनानायक 30वीं वाहिनी पीएसी गोण्डा, भरत पासवान को पुलिस उपाधीक्षक श्रावस्ती, प्रिता को पुलिस उपाधीक्षक पीटीएस गोरखपुर, भरत कुमार सोनकर को पुलिस उपाधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान लखनऊ, ज्ञानेंद्र सिंह को सहायक पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट लखनऊ और अंकित तिवारी को पुलिस उपाधीक्षक पीटीसी सीतापुर के पद का कार्यभार सौंपा गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...